Pradeep Sarkar के निधन के बाद साउथ अभिनेता Ajith Kumar पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा

Ajith Kumar

24 मार्च 2023 का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बुरा साबित हुआ है। साउथ के जाने माने अभिनेता अजीत कुमार (Ajith Kumar) के पिता का निधन हो गया है। अजीत कुमार (Ajith Kumar) के पिता का नाम सुब्रह्मण्यम प्रसाद है वो 84 साल के थे। सुब्रह्मण्यम प्रसाद ने 24 मार्च शुक्रवार को चेन्नई में अपनी अंतिम सांस ली।

उम्र संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे Ajith Kumar के पिता

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अजीत कुमार के पिता सुब्रह्मण्यम प्रसाद उम्र संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद अभिनेता के चाहने वाले और उनके करीबी शोक व्यक्त कर रहे है। कई सेलेब्स ने अजीत के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजीत के फैंस उनको स्ट्राॅन्ग रहने के लिए कह रहे है। अपने पिता के निधन के बाद अभिनेता अजीत कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वो काफी ज्यादा दुखी है। अभिनेता अपने पिता के काफी ज्यादा करीब थे।

Ajith Kumar के फैंस दुखी

अजीत कुमार के पिता के निधन के बाद अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों के अनुसार प्रसाद का अंतिम संस्कार चेन्नई के बसंत नगर स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि अजीत कुमार सर और उनके परिवार के लिए मेरी दिली संवेदना। भगवान उन्हें इस क्षति से उबरने की हिम्मत दे।

South Industry की इन 10 मशहूर अदाकाराओं की मां खूबसूरती में देती है अपनी बेटियों को भी टक्कर, देखकर तस्वीर है जाएंगे दंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 24 मार्च 2023 का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बुरा साबित हुआ है। आज के दिन एक नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से दो दो बुरी खबर सामने आई है। जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आज सुबह तड़के ही जहां फिल्म परिणीता के डायरेक्टर प्रदीप सरकार के निधन की खबर सामने आई है। अब साउथ के जाने माने अभिनेता अजीत कुमार के पिता का निधन हो गया है।

South Movies में इन 4 बॉलीवुड स्टार्स को बनाया गया शो-पीस, पीछे ही रह गए सेलेब्स