अभिषेक बच्चन ने अपनी इस हरकत की वजह से सभी को किया था शर्मिंदा, माता-पिता को मांगनी पड़ी थी माफ़ी

By Vaishali shukla On July 6th, 2022
अभिषेक बच्चन ने अपनी इस हरकत की वजह से सभी को किया था शर्मिंदा, माता-पिता को मांगनी पड़ी थी माफ़ी

बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते है. फैंस भी अपने चाहिते सितारों से जुड़े किस्से-कहानियां जानने के लिए काफी बेताब रहते है. वहीं सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड स्टार्स से जुडी कई कहानियां वायरल होती रहती है. आज हम आपको बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अभिषेक बच्चन के बचपन से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने जा रहे है, जिसके बारें में शायद ही आपको पता हो. आइये जानते है कौन क्या है पूरा किस्सा?

अभिषेक बच्चन ने इस शो में की थी शिरकत

अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन  ने टीवी के मशहूर कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” में शिरकत की थी. शो में उन्होंने काफी ज्यादा मस्ती भी की थी. साथ ही उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक सबके साथ शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया था कि बचपन में उन्होंने एक शरारत की थी.  जिसके कारण उनके माता-पिता को शर्मिंदा तक होना पड़ गया था.

साथ ही उनको इस बात के लिए बहुत ज्यादा डांट भी पड़ी थी. अभिषेक बच्चन ने बताया कि एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह उनके घर एक पार्टी में आई थी और उस पार्टी के वक्त उन्होंने अर्चना पूरन सिंह को स्विमिंग पूल में धकेल दिया था, जिस वजह से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को पार्टी में सबसे सामने शर्मिंदा होना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने अर्चना से माफ़ी भी मांगी थी.

अर्चना पूरन सिंह ने बताया पूरा किस्सा

आपको बता दें जब अर्चना पूरन सिंह ने अभिषेक बच्चन के मुंह से ये सारी बातें सुनी तो उन्होंने बताया कि “मैंने एक मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी और अभिषेक बच्चन कहीं बाहर से आए और आते ही अभिषेक ने अपने मम्मी-पापा के सामने मुझे स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया, जिसके बाद अभिषेक को अमिताभ और जया ने खूब डांट लगाई थी.

आगे अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि “इतना ही नहीं दोनों ने इस वजह से मुझसे माफी भी मांगी थी. वह बहुत शर्मिंदा भी हुए थे. इसके बाद जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने मुझे कुर्ते के लिए भी पूछा था. लेकिन मैंने उसके लिए इंकार कर दिया था. क्योंकि मैं उस टाइम पार्टी में थी और वो मुझे फिट नहीं आता.

Tags: अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, अर्चना पूरन सिंह,
Exit mobile version