ABHISHEK BACHCHAN कमाई के मामले में पिता को भी देते हैं मात, महंगी गाड़ियों का है शौक

By RAHUL SINGH On February 8th, 2022
ABHISHEK BACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) के बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन(abhishek Bachchan) भी प्रॉपर्टी के मामले में पिता से कम नहीं हैं. ABHISHEK BACHCHAN के पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन(jaya Bachchan) भी फ़िल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं. बचपन से फिल्मी माहौल के बीच अभिषेक भी फिल्मों की तरफ ही आए. लेकिन उनका फिल्मों का सफर आसान नहीं था. करियर की शुरुआत अच्छी होने के बावजूद उन्होंने अपनी जगह और पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत किया. चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन करियर में सक्सेसफुल न होने के बाद करोड़ों के मालिक हैं.

ABHISHEK BACHCHAN हैं करोड़ों के मालिक

फ़िल्मी करियर कुछ खास न चलने की वजह से भी ABHISHEK BACHCHAN आज करोड़ों के मालिक हैं. कई बार फ़िल्मी करियर के दौरान उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन अपने काम से और खुद की एक्टिंग में सुधार से वह आलोचकों को जवाब देते रहे. मां-पिता की प्रॉपर्टी से अलग अभिषेक बच्चन अपनी मेहनत खुद की प्रॉपर्टी बनाई.

अभिषेक बच्चन फिल्मों के अलावा स्पोर्ट्स में भी एक्टिव हैं. उनके पास करोड़ो की प्रॉपर्टी हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आई वॉर ड्रामा फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी. इस फिल्म में करीना कपूर खान भी थीं. इस फिल्म में तारीफें मिली फिर ABHISHEK BACHCHAN लगातार फिल्में करने लगे. आज वह कई फिल्मों में दिखाई दे रहे हैं.

अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ लगभग 28 मिलियन डॉलर है यानी कि लगभग 203 करोड़ रुपए. वह  ना सिर्फ एक्टिंग करते हैं, बल्कि प्रोडक्शन भी देखते हैं. उनकी हर महीने की इनकम 2 करोड़ रुपए है और सालाना आय 24 करोड़ से ज्यादा है.

महंगी गाड़ियों के शौक रखते थे अभिषेक बच्चन

45 साल के ABHISHEK BACHCHAN का पूरा परिवार मुंबई में रहता है. खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya rai Bachchan) उनकी पत्नी है. वह भी उनकी तरह करोड़ों की मालकिन हैं. अभिषेक अपने माता-पिता और पत्नी बच्चें के साथ अपने आलीशान बंगले जलसा रहते हैं.

इसके अलावा वह प्रतीक्षा नाम एक दूसरे बंगले को भी रहने के लिए प्रयोग करते हैं. इनके परिवार के पास लगभग 5 बंगले हैं. अभिषेक को महंगी गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास ऑडी ए8एल, मर्सडीज बेंज एसएल350डी, मर्सडीज बेंज एएमजेड के साथ-साथ कई और महंगी गाड़ियां हैं.

Tags: अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन,
Exit mobile version