AARADHYA BACHCHAN की मिली हमशक्ल, फोटो देख खुद अभिषेक ऐश्वर्या भी हो जायेंगे कन्फ्यूज

AARADHYA BACHCHAN की मिली हमशक्ल, फोटो देख खुद अभिषेक ऐश्वर्या भी हो जायेंगे कन्फ्यूज

AARADHYA BACHCHAN

बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya rai Bachchan) व एक्टर अभिषेक बच्चन(abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन(Aaradhya Bachchan) फेमस स्टार किड्स(star kids) में से एक हैं. AARADHYA BACHCHAN ज्यादातर अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ही दिखाई दे रही हैं. ऐश अक्सर अपनी प्यारी सी बेटी की खूबसूरत फोटोज व वीडियोज अपने इन्स्टा अकाउंट से शेयर करती रहती हैं. इन दिनों आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसके सामने आने के बाद उनके फैंस ने उनकी हमशक्ल को भी खोज निकाला है. चलिए जानते हैं कौन है आराध्या की हमशक्ल?

AARADHYA BACHCHAN का भी है इन्स्टा अकाउंट

बता दें ऐश्वर्या और अभिषेक बेटी आराध्या महज 10 साल की है. इस उम्र में उनका सिश्ल मीडिया इन्स्टाग्राम पर अकाउंट भी है. जिसमें अक्सर वह अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं. इन दिनों उनका एक वीडियों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह देशभक्ति से भरे गानों पर डांस कर रही हैं. वीडियो में सारे जहां से अच्छा और मां तुझे सलाम गाना चल रहा है. इस वीडियो को कई फैंस पसंद कर रहे हैं. साथ ही कई फैंस ऐसे भी है जिन्होंने आराध्या बच्चन की हमशक्ल को ढूंढ निकाला.

जानिए कौन है आराध्या की हमशक्ल

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके लुक्स को एक सेलिब्रिटी से मिलाना शुरू कर दिया है. ये सेलिब्रिटी के-पॉप बैंड ब्लैकपिंक की मेंबर लीसा(Lisa) हैं. आराध्या के वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जिस तरह वह ब्लैकपिंक की लीसा जैसी दिखती हैं काफी चौंकाने वाला है. बहुत सुंदर.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘लीसा की कार्बन कॉपी.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘उसे लीसा से अपनी लाइफ में एक बार जरुर मिलना चाहिए.

AARADHYA BACHCHAN के डांस को भी कई फैंस ने पसंद किया है. लीसा की बात करें तो वह ऑल गर्ल के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की मेंबर हैं. लीसा को उनके बैंड के साथ-साथ सोलो आर्टिस्ट के तौर पर लोग पहचानते हैं. लीसा ने पिछले साल लालीसा नाम से अपनी डेब्यू एल्बम रिलीज की थी. इसके बाद उन्हें सोलो आर्टिस्ट(solo artist) के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version