SA vs ZIM: जिम्बाब्वे और साऊथ अफ्रीका के मैच में बारिश ने डाला खलल, 9 ओवरों का हुआ मैच जानें किस टीम को होगा फायदा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 24 अक्टूबर को दूसरा मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे भारतीय समय से खेला जाने वाला था। यह मैच ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में खेला जा रहा हैं जहां पर आज का पहला मैच भी खेला गया था। जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं।
हमने आज हुए पहले मैच में देखा था कि बारिश की कुछ बूंदे खेल पर खलल डाल रही थी, लेकिन खेल सफलतापूर्वक खत्म हुआ। लेकिन दूसरे मैच में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। बारिश के चलते मैच में काफी देरी हुई जिसके चलते खेल को अब कम ओवरों में निर्धारित कर दिया गया हैं। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।
9 ओवरो में खेला जा रहा हैं जिम्बाब्वे और साऊथ अफ्रीका का मैच
जिम्बाब्वे और साऊथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज 24 अक्टूबर के अपने टूर्नामेंट की शुरूआत करने वाली हैं। जिम्बाब्वे जिन्होने क्वालिफायर जीतकर सुपर-12 में जगह बनाई वहीं साऊथ अफ्रीका सुपर-12 में पहले ही विराजमान थी। आज टॉस भारतीय समय के अनुसार 1 बजे हो चुका था लेकिन उसके बाद खेल शुरू होने से पहले बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया जिसके चलते खेल आज देरी से शुरू हो रहा हैं। अब बारिश को देखते हुए पिच का निरिक्षण कर अंपायर ने खेल को 9 ओवरो में करने का मन बनाया हैं। जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करेगी जिसके बाद साऊथ अफ्रीका रन चेज के लिए उतरती दिखाई देगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
जिम्बाब्वेः 1 रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), 2 क्रेग एर्विन (कप्तान), 3 वेस्ली मधेवेरे, 4 सीन विलियम्स, 5 सिकंदर रजा, 6 मिल्टन शुम्बा, 7 रयान बर्ल, 8 ल्यूक जोंगवे, 9 तेंदई चतरा, 10 रिचर्ड नगारवा, 11 आशीर्वाद मुजरबानी .
दक्षिण अफ्रीका: 1 टेम्बा बावुमा (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (wk), 3 रिले रोसौव, 4 एडेन मार्कराम, 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 वेन पार्नेल, 8 केशव महाराज, 9 कैगिसो रबाडा, 10 एनरिच नॉर्टजे, 11 लुंगी एनगिडी।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, साऊथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे,
