IPL 2022: जहीर खान ने बताया क्यों लगातार मुकाबले हार रही है मुंबई इंडियंस की टीम, जानिए कैसे करेगी टीम में वापसी

पाँच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) इस सीजन में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. उसे अब तक चार मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है. कल खेले गए मैच मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त मिली. टीम के इस बुरे प्रदर्शन को लेकर मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निर्देशक ने टीम को लेकर बयान दिया है. क्रिकेट निर्देशक जहीर खान (Zaheer Khan) ने अपने बयान में क्या कहा, नीचे पढ़िए
जहीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बात
आईपीएल 2022 (2022) मुंबई की टीम अभी तक एक भी मैच जीत नहीं पाई है. उसे अपने पहले जीत की तलाश है. अब देखना है कि ये जीत का स्वाद कब चख पाती है ?. इसी बीच कल के मैच में आरसीबी के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निर्देशक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें जहीर खान (Zaheer Khan) ने बताया कि अभी आईपीएल में 11 लीग मैच बाकी हैं.
हमें उम्मीद है कि टीम वापसी करेगी. मुंबई की टीम को पहली जीत की तलाश है बस. उसके बाद टीम लय पकड़ लेगी. इसमें जहीर खान (Zaheer Khan) ने आगे जोड़ते हुए कहा कि कभी-कभी भारी दबाव या विपरीत परिस्थितियों में खिलाड़ी खुद की क्षमता पर संदेह करने लग जाते हैं. इसलिए हमें इस चीज से बचना होगा और साथी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करनी होगी.
कप्तान रोहित शर्मा की टीम को दी ये सलाह
यह पूछने पर कि मुंबई की टीम इस सीजन के लगभग हर मैच में क्यों जूझ रही है तो जहीर खान (Zaheer Khan) ने बताया कि एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर मैच में आपको उन पलों में बहुत सतर्क रहना चाहिए जो मैच के टर्निंग पॉइंट होते हैं. एक टीम के तौर पर अभी तक हम ऐसा नहीं कर पाए हैं.
टीम में जो चीजें सकारात्मक घटित हो रही हैं. उनसे प्रेरणा लकेर आगे बढ़ने की जरूरत है. अंत में जहीर खान ने कहा कि आगे लीग के कई मैच अभी खेले जाने बाकी हैं उनमें हम ऐसा करके स्थिति सुधार सकते हैं.
Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, रोहित शर्मा,