टीम इंडिया के लेफ्ट हैंडेड खिलाड़ियो की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11, इस टीम में पीछे छुट गए हैं दिग्गज खिलाड़ी

By Sameeksha dixit On August 21st, 2022
टीम इंडिया के लेफ्ट हैंडेड खिलाड़ियो की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11, इस टीम में पीछे छुट गए हैं दिग्गज खिलाड़ी

दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में क्रिकेट को बहुत ज्यादा पंसद करते हैं, इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ियों के फैंस की संख्या करोड़ो में हैं. अगर बात करें वनडे क्रिकेट की तो टीम इंडिया ने अपने फैंस को अपने खेल के माध्यम से काफी ख़ुश किया हैं. इस फॉर्मेट के अगर विश्व कप की बात की जाए तो टीम इंडिया ने दो बार इस खिताब को हासिल किया हैं.

भारत ने पहली बार साल 1983 में भारत विश्व विजेता बन कर उभरा था, इसके बाद विश्व विजेता बनने के लिए भारत को 28 साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा, आख़िर साल 2011 में भारत की टीम दोबारा विश्व विजेता बनी. टीम इंडिया ने अपने फैंस को कई यादगार लम्हें दिए हैं. टीम के कई बड़े खिलाड़ी बाएं हाथ के हुए, चाहे वो गेंदबाजी में हों या बल्लेबाजी में… उनके खेल के दीवाने भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में छाए हुए हैं.

आज हम टीम इंडिया के ऐसे ही शानदार लेफ्ट हैंडेड खिलाड़ियों की ऑलटाइम वनडे प्लेइंग XI के बारे में बताने जा रहे हैं

सौरव गांगुली (कप्तान)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर सौरव गांगुली को भला कौन नहीं जानता है, दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में इनका नाम शुमार हैं.

सौरव ने अपने वनडे करियर में 311 मैच खेले, जिसमें 40.73 की औसत से 11,363 रन जड़े हैं. उनके नाम वन-डे में 22 सेंचुरी और 72 फिफ्टी भी शामिल है, और उनका हाई स्कोर 183 रन हैं, बॉलिंग में भी उन्होंने 100 विकेट झटके हैं.

शिखर धवन

टीम इंडिया के मौजूदा ओपनर ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर यानि शिखर धवन का भी वनडे में अबतक शानदार प्रदर्शन रहा है, खासकर ICC टूर्नामेंट में तो इनका प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा हैं. 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में धवन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।

शिखर धवन ने भारत की तरफ से खेलते हुए अपने वन-डे करियर में कुल 142 मुकाबले खेले हैं, शिखर ने 45.28 की औसत और 93.09 के स्ट्राइक रेट से अब तक 5977 रन ठोके हैं. शिखर के नाम 17 शतक और 32 अर्धशतक भी दर्ज है, धवन का हाई स्कोर 143 रनों का रहा है.

गौतम गंभीर

भारत के पूर्व खिलाड़ी और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे गौतम गंभीर भी ऑलटाइम लेफ्ट हैंडेड इडियन प्लेयर की कतार में शामिल हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 97 रनों की बेहतरीन और अहम पारी खेली थी. गंभीर जीतना अच्छा फास्ट बॉलर को खेल सकते थे, उनता ही उन्हें स्पिन खेलने में भी माहिर हासिल थे.

गौतम गंभीर ने अपने वनडे करियर 147 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 39.68 की औसत और 85.25 के स्ट्राइक रेट से 5238 रन जड़े हैं. वनडे मैच में उनके नाम 11 शतक और 34 अर्धशतक भी दर्ज हैं. उनका हाई स्कोर 150 रनों का रहा है.

युवराज सिंह

भारतीय टीम के बेहतरीन और कामयाब ऑलराउंडर्स में से एक युवराज सिंह का नाम भी इस श्रेणी में शामिल हैं. 2011 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह भारत ही नहीं बल्कि विश्व के किसी भी वनडे प्लेइंग XI की शान बढ़ा सकते हैं. युवराज एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अंडर-19, चैंपियंस ट्रॉफी, T 20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप, आईपीएल, T20 ट्रॉफी जैसे तमाम बड़े टूर्नामेंट में खेले ही नहीं की है, बल्कि सारे टूर्नामेंट में जीत भी दर्ज की हैं.

युवराज ने अपने वनडे करियर में 304 मैच खेले हैं, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक भी शामिल है. उन्होंने 8701 मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले इस मैच विनर खिलाड़ी ने ये रन 36.56 की औसत और 87.68 के स्ट्राइक रेट से जड़े हैं. उनका हाई स्कोर 150 रनों का रहा है. उन्होंने नाम वनडे में 111 विकेट भी झटके हैं.

सुरेश रैना

इंडियन क्रिकेट टीम की कभी रीढ़ की हड्डी रहे, सुरेश रैना भी भारत के ऑलटाइम बाएं हाथ के प्लेइंग XI में शामिल हैं. मिडिल ऑर्डर के जबरदस्त बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी याद किए जाते हैं.

सुरेश रैना ने अपने वन-डे करियर में कुल 226 मैच खेले हैं. उन्होंने 35.31 की औसत और 93.51 के स्ट्राइक रेट से 5615 रन अपने खाते में जोड़े हैं. वनडे में रैना ने 5 सेंचुरी और 36 फिफ्टी भी लगाई हैं. उनका हाई स्कोर 116 रनों का रहा है.

पार्थिव पटेल (विकेटकीपर)

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के रहते टीम इंडिया में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाजों को खेलने मौका ही इतना नहीं मिला. हालांकि पार्थिव पटेल एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी की छाया में खेलने के बावजूद भी पार्थिव ने अपनी एक अलग ही पहचान छोड़ी हैं.

टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए पार्थिव पटेल ने 38 मुकाबलों की 34 पारियों में 736 रन जड़े हैं. 23.74 की औसत और 76.51 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने इतने रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 95 रनों का रहा है.

रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम के मौजूदा जबरदस्त ऑलराउडर रवींद्र जडेजा का नाम भी इस श्रेणी में शामिल हैं. जडेजा को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्डरों में से एक माना गया हैं. रवींद्र जडेजा ने अपने वन-डे करियर में अब तक कुल 168 मुकाबले खेले हैं.

बल्लेबाजी पर नज़र डाले तो, उन्होंने 32.58 की औसत और 87.07 के स्ट्राइक रेट से 2411 रन जड़े हैं. उनके नाम 13 अर्धशतक भी शामिल है. उनका हाई स्कोर 87 रनों का रहा है. गेंदबाजी में भी जडेजा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, बॉलिंग में उन्होंने 4.93 की इकॉनमी और 37.36 के औसत से 188 विकेट चटके हैं. उनका शानदार प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट का रहा है.

इरफान पठान

चोट के चलते इरफान पठान का करियर ज्यादा लंबा नहीं खींच सका, लेकिन इस धाकड़ ऑलराउंडर ने भारत को कई मौकों पर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर जीत दिलाई है. अपनी गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाज़ी से कई मौकों पर उन्होंने भारत को जीत दिलाई है.

इरफान पठान ने वनडे में कुल 120 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1544 रन ठोके हैं. उनका हाई स्कोर 83 रन रहा है. वहीं गेंदबाजी पर नज़र डाले तो, उन्होंने 5.27 की इकॉनमी से 173 विकेट झटके हैं.

जहीर खान

मुंबई इंडियंस

जहीर खान भारत की गेंदबाजी की अगुवाई करते थे, दुनिया के बाएं हाथ के महानतम तेज गेंदबाजों की लिस्ट में जहीर खान का नाम शुमार हैं. 2011 का वर्ल्ड कप को भला कौन भूल सकता है, जिसमें गेंदबाजी में जहीर खान ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था.

इतना ही नहीं, 2003, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से वे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी रहे हैं. जहीर खान ने 200 वन-डे मुकाबलों में 4.93 की इकॉनमी और 29.44 की औसत से 282 विकेट झटके हैं. उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 5 विकेट का रहा हैं.

आशीष नेहरा

आशीष नेहरा का भी करियर चोटों से भरा रहा है, लेकिन उन्हें चोट के चलते कई बार टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया हैं. इसके बावजूद भी उन्होंने टीम इंडिया के लीडिंग बॉलर्स में से एक रहे हैं. वे 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 120 मैच खेले हैं जिसमें 5.20 की इकॉनमी के साथ 157 विकेट झटके हैं. वन-डे में उनका गेंदबाजी में इकोनॉमी 31.73 का था साथ ही उनका हाई स्क्रॉर 23 रन देकर 6 विकेट रहा हैं.

आरपी. सिंह

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी का बेटा अब इंग्लैंड के लिए खेलेगा क्रिकेट, बेटी भी जल्द कर सकती है डेब्यू

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रहे रूद्र प्रताप सिंह भारत के बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे हैं. स्विंग गेंदबाजी में उनको उन्हें महारथ हासिल हैं, आर.पी सिंह ने टीम इंडिया के लिए 58 मैच खेले हैं, जिसमें 5.48 की इकॉनमी रेट से 69 विकेट भी झटके हैं. उनका हाई स्कोर 35 रन देकर 4 विकेट रहा हैं.

READ MORE: ICC T20 World Cup 2021 में कप्तानी करने वाली ये 5 कप्तान आज कहां हैं जानिए, कौन खेलता नजर आ रहा है और किसने लिया संन्यास

Tags: टीम इंडिया, युवराज सिंह, सुरेश रैना, सौरव गांगुली,