मां हेजल की गोद में नजर आया Yuvraj Singh का बेटा ओरियन, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो
मां हेजल की गोद में नजर आया Yuvraj Singh का बेटा ओरियन, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इस समय मैदान से दूर चल रहे हैं लेकिन संन्यास के बाद भी उनका फैन बेस कम नहीं हो पाया है। हाल ही में मोहाली में खेले गए स्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे t20 मैच के दौरान वह बतौर मेहमान दिखाई दिए थे। अब युवराज सिंह के बेटे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आप ओरियन एयरपोर्ट पर अपनी मां की गोद पर सोते हुए देख पाएंगे।

मां की गोद में दिखा ओरियन

युवराज का बेटा अपनी मां हेजल के सीन से लिपटा दिखाई दिया। दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में दिखाई दिए। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ओरिएंट पहले सोता हुआ होता है जैसे ही थोड़ा शोर सुनाई देता है तो वह जगने लगता है जिसके बाद हेजल उसको सुलाने लग जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से ज्यादा वायरल हो रहा है। यही नहीं है हेजल की सादगी की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

ओरियन का मतलब

युवराज सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से सबको बताया था कि उनके बेटे का नाम क्या है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि दुनिया में आपका स्वागत है और मम्मी और पापा अपने छोटे पुत्तर को बहुत प्यार करते हैं। ज्ञात हो कि ओरियन एक नक्षत्र तारा है युवराज ने बताया कि इस नाम के बारे में उन्हें उस समय ख्याल आया जब उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थी और हॉस्पिटल में थी।

इसे भी पढ़ें- Yuvraj Singh के खूबसूरत आलीशान घर के आगे विराट कोहली का घर है फेल, देख कर तस्वीरें रह जाएंगे दंग