युवराज सिंह ने फादर्स डे पर दिखाई बेटे की झलक, फोटो शेयर करते हुए लिखी दिल की बात, नाम भी बताया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने फादर्स डे पर फैंस के साथ बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज की पत्नी हेजल कीच (Yuvraj Singh Wife Hazel Keech) ने इस वर्ष जनवरी के बेटे को जन्म दिया था। साथ में उन्होंने फैंस से इसको लेकर प्राइवेसी की गुजारिश की थी। अब करीब 5 महीने बाद फादर्स डे (Fathers Day 2022) के मौके पर युवी ने बेटे की तस्वीरें फैंस संग साझा की।
युवराज सिंह ने शेयर किया फोटो
Welcome to the world 𝗢𝗿𝗶𝗼𝗻 𝗞𝗲𝗲𝗰𝗵 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵 ❤️. Mummy and Daddy love their little “puttar”. Your eyes twinkle with every smile just as your name is written amongst the stars ✨ #HappyFathersDay @hazelkeech pic.twitter.com/a3ozeX7gtS
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) June 19, 2022
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हेजल किच (Hazel Keech) के घर हाल ही में किलकारी गुंजी है। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। युवराज और हेजल ने अपने बेटे का नाम ‘ओरियॉन’ रखा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पहली बार अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए युवराज ने यह बात कही है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,
“दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह (Orion Keech Singh) मम्मी और पापा को अपने “पुत्तर” से प्यार है। हर मुस्कान के साथ आपकी आंखें टिमटिमाती हैं, जैसे सितारों के बीच आपका नाम लिखा हो। हैप्पी फादर्स डे।”
युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच से की थी शादी
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अभिनेत्री हेजल (Hazel Keech) कीच से शादी 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में की थी। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हेजल को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बाद हेजल शादी के लिए तैयार हुई थीं। युवराज के खुलासे के बाद फैंस गदगद हैं और वे उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, बधाई हो, भविष्य का युवराज। वहीं एक अन्य फैंस ने कहा कि बधाई हो, मेरे ऑलटाइम फेवरेट। मालूम हो कि युवराज ने कैंसर से उबरते हुए क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी की थी।
युवराज सिंह क्रिकेट करियर
युवराज सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप (2007 ICC World Twenty20) और 2011 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2011) जीतने वाली भारतीय टीम (Indian Team) का हिस्सा थे। युवी ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों में 70 रन जड़े थे। वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2011 में युवी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था।
युवराज सिंह ने करियर में 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले। उन्होंने वनडे में 8701 रन बनाए और 111 विकेट लिए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 1177 रन के साथ-साथ 28 विकेट भी अपने नाम किए। युवी को 40 टेस्ट में भी उतरने का मौका मिला। उन्होंने 1900 रन बनाए और 9 विकेट झटके।
Tags: ओरियन कीच सिंह, भारतीय क्रिकेटर, युवराज सिंह, हेजल किच,