INDW vs SLW: यास्तिका भाटिया ने स्टंप के पीछे से बल्लेबाज को किया चारों खाने चित, बल्लेबाज के सहित गेंदबाज भी रह गयी हैरान, देखें वायरल वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On July 4th, 2022
INDW vs SLW: यास्तिका भाटिया ने स्टंप के पीछे से बल्लेबाज को किया चारों खाने चित, बल्लेबाज के सहित गेंदबाज भी रह गयी आश्चर्यचकित, देखें वायरल विडियो

यास्तिका भाटियाः भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN TEAM) इस वक्त श्रीलंका दौरे (SRILANKA TOUR)  पर हैं। महिला टीम इस वक्त 3 मैचों वनडे सीरीज खेल रही हैं। भारतीय टीम इस वक्त सीरीज में 1-0 से आगे हैं। आज 4 जुलाई को इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच पालेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम (PALLEKELE STADIUM) मे खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

हरमनप्रीत की टीम उनके इस फैसले पर पूरी तरह से खड़ी उतरी हैं। श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 173 के स्कोर प ऑलआऊट हो गई। इसी मुकाबले का एक विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं। जिसमें भारतीय विकेटकीपर यास्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) ने शानदार तरीके से एक बल्लेबाज के रन आऊट किया हैं।

यास्तिका भाटिया ने अपने विकेटकीपिंग से मचाया तहलका

भारतीय टीम के शानदार गेंदबाजी के आगे आज श्रीलंकाई टीम काफी ज्यादा दबाव में दिखी हैं। श्रीलंका महिला टीम की पारी का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। जिसमें भारतीय टीम की विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने बल्लेबाज कर रही अनुष्का संजीवनी को बड़े शानदार तरीके से स्टाइल में आऊट कर दिया हैं। दरअसल यह बात 22वें ओवर की हैं, यह ओवर दीप्ति शर्मा द्वारा डाला जा रहा था।

श्रीलंका टीम की बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी 25 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद थी। फिर अचानक ओवर की चौथी गेंद को संजीवनी पहले रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश करती है और वह इसे रोकने के लिए देर से एडजस्ट करती है। वह क्रीज से एक कदम बाहर निकलती है और उन्हें पता नहीं होता कि गेंद कहां है।

यास्तिका भाटिया आगे बढ़कर गेंद को पकड़ती हैं और स्टंप पर मार देती हैं। थोड़ी देर के लिए किसी को समझ नहीं आता कि क्या हुआ। फिर यास्तिका भाटिया अपील करती हैं। रीप्ले से पता चलता है कि अनुष्का संजीवनी अपने बल्ले को क्रीज के अंदर खींचने में विफल रही और उनका पैर भी बाहर था।

यहां देखें विडियो

Tags: अनुष्का संजीवनी, भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर,
Exit mobile version