RISHABH PANT, नितीश और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़कर यश ढुल बने DELHI के नए कप्तान, मैनेजमेंट बोला “सीमा तो खींचनी ही थी…”

यश ढुल: भारत में रणजी ट्रॉफी खेली जानी है जिसके लिए सभी टीमें अपनी अपनी स्क्वाड और टीम के कप्तानों की घोषणा कर रही हैं. बीते दिन यानी 10 दिसंबर को दिल्ली की टीम ने अपने कप्तान की घोषणा की. दिल्ली की टीम की कमान इस टूर्नामेंट में अंडर 19 खिलाड़ी यश ढुल के बनाया गया है. यश ढुल के कप्तान बनना एक बड़ी हैरानी की बात है वो भी तब जब टीम में कुछ और दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं.
जैसे की ईशांत शर्मा जिनके पास 100 से अधिक टेस्ट का अनुभव है और वहीं नीतीश राणा जिनके नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड्स हैं. इसी के फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत को रणजी ट्रॉफी में मौका नहीं मिला है, जिसके पीछे का कारण शायद ये हो सकता है की ऋषभ को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में मौका दिया जाएगा.
दिल्ली के कप्तानों की लिस्ट में सबसे कम उम्र में एक नाम
दिल्ली रणजी टीम के सभी कप्तानों की सूची में से सबसे कम उम्र के कप्तान यश ढुल हैं. अंडर 19 खिलाड़ी यश ढुल ने पिछले ही साल रणजी ट्रॉफी में अपने करियर की शुरुवात की है और किस्मत से इस साल वो टीम के कप्तान बन गए हैं. ये यश ढुल का 9वां फर्स्ट क्लास मैच है और इसी में उनके हाथ कप्तानी लग गई है. ये सब मुमकिन हो पाया है केवल और केवल यश के प्रदर्शन के दम पर.
उन्होंने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 820 रन निकले हैं, इस दौरान उनका औसत 72 का रहा है. इस साल दिल्ली की टीम में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस पर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन डीडीसीए के एक अधिकारी ने मीडिया से बात चीत में बयान देते हुए कहा है, ‘‘कहीं न कहीं हमें सीमा रेखा खींचनी थी. ’’
इशांत शर्मा भी होंगे टीम का हिस्सा
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली रणजी टीम में भारतीय खिलाड़ी इशांत शर्मा को जगह दी गई है. ईशांत शर्मा टीम में शुरुआती दो मैच का हिस्सा होंगे. पहला जो 13 से 17 दिसंबर के बीच जो महाराष्ट्र के खिलाफ खेला जाएगा. वहीं दूसरा 17 से 20 दिसंबर जो की असम के खिलाफ खेला जाएगा. मीडिया की माने तो तो ईशांत के ये दो मौके इस उम्मीद में दिए गए हैं की वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ज्यादा जिम्मेदारी निभाएंगे.
रणजी ट्रॉफी 2022 : दिल्ली रणजी टीम
यश ढुल (कप्तान), हिम्मत सिंह, ध्रुव शौरी, अनुज रावत, वैभव रावल, ललित यादव, नीतीश राणा, आयुष बडोनी, ऋतिक शौकीन, शिवांक वशिष्ठ, विकास मिश्रा, जोंटी सिद्धू, इशांत शर्मा, मयंक यादव, हर्षित राणा, सिमरजीत सिंह, लक्ष्य थरेजा, प्रांशु विजयरान.
Tags: यश ढुल, रणजी ट्रॉफी 2022,