SMAT 2022: विराट कोहली के उत्तराधिकारी ने 202 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मचाया गद्दर, अब भारतीय टीम का मिलेगा टिकट

By Twinkle Chaturvedi On October 19th, 2022
SMAT 2022: यश धूल ने 202 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मचाया गद्दर, अब भारतीय टीम का मिलेगा टिकट

यश धूलः भारत (INDIA) में इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SYED MUSHTAQ ALI TROPHY) टी20 लीग खेली जा रही हैं जिसमें भारतीय युवा खिलाड़ियों का शानदार जलवा देखने को मिल रहा हैं। रोज होने वाले मैच में हमें भारत का भविष्य उज्जवल नजर आया हैं। भारतीय युवा खिलाड़ी यश धुल (YASH DHULL) जिन्होने भारत को अंडर-19 विश्व कप का चैंपियन बनाया हैं, इस ट्रॉफी में जमकर दम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यश धूल ने हाल ही में हैदराबाद (HYDERABAD) के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेल अर्धशतक पूरा किया हैं।

यश धूल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया कहर

भारतीय युवा खिलाड़ी यश धूल (YASH DHULL) का बल्ला इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विस्फोटक ढंग से बोलता हुआ नजर आ रहा हैं। दिल्ली और हैदराबाद के बीच कल 18 अक्टूबर को खेला जा रहा था। दिल्ली (DELHI) की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही थी।

यश ने हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए मात्र 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 72 रनों की धुआंधार पारी खेली हैं।

जिसके चलते दिल्ली ने 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था। बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हैदराबाद (HYDERABAD) 150 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी। नवदीप सैनी (NAVDEEP SAINI) की शानदार गेंदबाजी के चलते 4 विकेट और यश धूल की शानदार पारी के चलते दिल्ली ने 46 रनों से जीत हासिल की हैं।

भारत के लिए जल्द खेलते नजकर आएंगे यश धूल

यश धूल लगातार शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं वह जब भी क्रिज पर आते हैं उनके बल्ले से रन आग की तरह निकलते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मे पंजाब के खिलाफ खेलते हुए यश ने 45 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद यश ने पुदुचेरी के खिलाफ भी 71 रनों की पारी खेली। यश अभी सिर्फ 19 साल के हैं।

लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी उन्हें एक कमाल लाजबाव बल्लेबाज का दर्जा दे देती हैं। यश धूल इस बार आईपीएल (IPL) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अगले बार उन्हें आईपीएल लीग और फिर जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिलता दिखाई पड़ता हैं।

Tags: यश धूल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022,
Exit mobile version