“रोमन रेन्स तोड़ेंगे महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड”, WWE से आया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या है पूरा मामला

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई रिकॉर्ड्स बनाए और धवस्त किए हैं। वहीं, दूसरे क्रिकेटर्स ने भी उनके रिकॉर्ड तोड़ें हैं। लेकिन WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने हाल ही में माही के लिए एक अजीबोगरीब बयान दे सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी के क्रिकेट रिकॉर्ड्स को WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) धवस्त कर देंगे। आइए जानते हैं कि क्या है यह पूरा माजरा।
एमएस धोनी को लेकर पॉल हेमन ने का बयान
My most (in)sincere compliments to @cricketworldcup for promoting the amazing @msdhoni by paraphrasing my mantra for @WWE #UniversalChampion @BrockLesnar #EatSleepConquerRepeat. Our royalties may be paid in cash, check, stock or cryptocurrency. https://t.co/sGtIALzso1
— Paul Heyman (@HeymanHustle) January 18, 2019
पॉल हेमन (Paul Heyman) ने हाल ही में 11 सिंतबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर के दौरान Times Now Sports ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक पुरानी न्यूज शेयर की। शेयर की गई ये न्यूज पॉल के संदेश से जुड़ी हुई थी। उन्होंने आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) को संदेश दिया था।
वर्ष 2019 में, ICC ने पॉल हेमन के आइकॉनिक डायलॉग का उपयोग करके माही की प्रशंसा की। जवाब में, हेमैन ने ट्वीट किया और अपने संवाद का उपयोग करने के लिए आईसीसी से रॉयल्टी की मांग की। पॉल हेमन ने Times Now Sports के इस थ्रोबैक ट्वीट को पढ़ने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए धोनी पर अजीबोगरीब कमेंट करते हुए लिखा ,
“मेरे ट्राइबल चीफ रोमन रेंस क्रिकेट फील्ड पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड्स को धवस्त कर देंगे और यह कुछ ऐसा है जिसे सभी को एकनॉलेज करना चाहिए।”
विश्व के सफल कप्तानों में से एक हैं एमएस धोनी
एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम विश्व के सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार है। और हो भी क्यों न उन्होंने ऐसा कारनामा किया है जो आज तक कोई कप्तान नहीं कर पाया है। धोनी विश्व के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई। ये तीनों ट्राफियां जीतने वाले वह इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खितबी जीत दिलाई है।
Tags: WWE, एमएस धोनी, पॉल हेमन, रोमन रेन्स,