अगर ड्रॉ या टाई हुआ WTC FINAL 2023, तो टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में कौन बनेगा विजेता? जानिए क्या कहते हैं नियम

WTC Final 2023

WTC Final 2023: आईपीएल में तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार था. अब टीम इंडिया के कई प्लेयर लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं. सूर्य कुमार यादव और शुभमन गिल भी लंदन पहुँच गए हैं. सूर्य कुमार यादव स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी. इसी के साथ अब फाइनल के लिए सभी बहुत उत्सुक हैं. ऐसे में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच टाई होने की संभावना है. आइए आपको बताते हैं की क्या होगा.

WTC Final 2023 में ICC किसी के साथ नहीं होने देगा नाइंसाफी

फाइनल मैच ( WTC Final 2023) 7 जून 2023 को खेला जाएगा. इस फाइनल मैच के लिए सभी खिलाड़ी और दर्शक सभी उत्सुक हैं. पहले तो फाइनल मैच में बारिश की भी आशंका जताई जा रही थी. जिसको लेकर ICC ने रिजर्व डे की घोषणा की थी. बारिश हुई तो भी किसी टीम के साथ एक तरफा फैसला नहीं होगा.

बताया जा रहा है की, 12 जून को रिजर्व डे का ऐलान किया गया है. अब सवाल उठ रहा है की, अगर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का ये मैच टाई होता है तो उस वक़्त क्या होगा. कौन टीम के सर फाइनल (WTC Final 2023) का ताज सजेगा. इसको लेकर भी अब सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं.

भारत को मिली थी करारी हार

बता दें की, अगर मैच में कुछ भी गड़बड़ होती है तो एक चीज़ क्लियर है की जीत ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में होगी. इसी के साथ बताया जा रहा है की, पिछले बार भी भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC FINAL) में जगह बनाया था. सामने थी न्यूजीलैंड की टीम. तब भी टीम इंडिया हार गई थी.

इसी के साथ टीम इंडिया का स्क्वॉड कुछ इस तरह है-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन (विकेटकीपर).

 

ये भी पढ़ें: World Test Championship से पहले इस खिलाड़ी ने दिया टीम इंडिया को बड़ा झटका, फाइनल से पहले लिया संन्यास