WT20 CHALLENGE 2022, TRL vs VEL: स्मृति मंधाना जीत के बाद भी इन खिलाड़ियो पर जमकर भड़की, बताया टीम क्यों नहीं फाइनल में पंहुची

By Akash Ranjan On May 27th, 2022
WT20 CHALLENGE 2022, TRL vs VEL: स्मृति मंधाना जीत के बाद भी इन खिलाड़ियो पर जमकर भड़की, बताया टीम क्यों नहीं फाइनल में पंहुची

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) और स्मृति मंधाना की टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) की टीम आमने-सामने थी। दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) की टीम ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से हराकर भी फाइनल में जगह बना ली। स्मृति मंधाना जीत के बाद भी बेहज निराश नजर आई.

हार के बाद भी वेलोसिटी की टीम पहुंची फाइनल में

190 रनो का पीछा करने उतरी वेलोसिटी (VELOCITY) के लिए शेफाली वर्मा (SHEFALI VARMA) ने अहम 29 रनों की पारी खेली। यस्तिका भाटिया ने भी 19 रन टीम के लिए जोड़े। जिसके बाद बड़े स्टेज में अपना पहला मैच खेल रही किरण प्रभु नवगिरे (KIRAN PRABHU NAVGIRE) ने मात्र 34 गेंदों में ही 5 छक्कों के मदद से 69 रन बनाए। लौरा वाल्मार्ट ने भी 17 रन बनाए। जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिककर नहीं खेल सकी।

जिसके कारण ही वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम 16 रनों से मैच हार गई। ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) के लिए रेनुका सिंह (RENUKA SINGH) ने 1 विकेट तो वहीं राजेश्वेरी गायकवाड़ ने 2 विकेट हासिल किया। पूनम यादव और सोफी डंकली (SOPHIA DUNKLEY) ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के अंक बराबर है लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते वेलोसिटी फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

जीत के बाद भी बाहर होने पर क्या बोली स्मृति मंधाना

मैच के बाद ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि,

” इस मैच को जीतने के बाद भी शायद हमारा ड्रेसिंग रूम इतना ख़ुश नहीं हैं और हमें इसका कारण पता है। हमें इस मैच की शुरुआत के बाद से ही पता था कि हमारा लक्ष्य क्या है। किरण को बल्लेबाज़ी करते देख कर काफ़ी अच्छा लगा। उम्मीद है कि हम उसे काफ़ी जल्दी भारतीय टीम में देखेंगे। हालांकि एक विपक्षी टीम के कप्तान के तौर पर यह आपके लिए इतना मज़ेदार नहीं है। पहली पारी में हमारे बल्लेबाज़ों ने भी काफ़ी बढ़िया बल्लेबाज़ी की और हम एक बढ़िया स्थिति में थे।”

Tags: ट्रेलब्लेजर्स, महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी,
Exit mobile version