बंगाल क्रिकेट टीम को छोड़ने का ऐलान कर ऋद्धिमान साहा ने दिया बड़ा बयान, “मेरी ईमानदारी पर सवाल खड़े किए गए हैं”-

By Twinkle Chaturvedi On June 4th, 2022
बंगाल क्रिकेट टीम को छोड़ने का ऐलान कर ऋद्धिमान साहा ने दिया बड़ा बयान, "मेरी ईमानदारी पर सवाल खड़े किए गए हैं"-

ऋद्धिमान साहा (WRIDHIMAN SAHA)  ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से अच्छा प्रदर्श किया हैं। साहा रणजी ट्रॉफी में बंगाल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुछ समय से खबर आ रही थी की ऋद्धिमान साहा बंगाल की टीम को छोड़ने वाले हैं। बंगाल क्रिकेट संघ के ही अधिकारी ने इस बात का ऐलान किया था। अब हाल ही में खुद साहा ने इन सारी बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए बंगाल टीम में अपने भविष्य को लेकर विचार बड़ा बयान दिया हैं।

मेरी ईमानदारी पर सवाल खड़े किए गए हैं- ऋद्धिमान साहा

Someone Else Must Have Told, Hence The News - Wriddhiman Saha On Leaked Reports Of Him Backing Out Of Ranji Trophy

बड़े समय से ऋद्धिमान साहा की रणजी बंगाल क्रिकेट टीम को छोड़ने की खबर आ रही थी। अब इन सारे मामलों में पूरी तरह अच्छे से प्रकाश डालने के लिए खुद साहा बंगाल टीम में अपने भविष्य को लेकर स्पोर्ट्स स्टार को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि-

“मेरे लिए भी यह बहुत दुखद अहसास है कि इतने लंबे समय तक बंगाल के लिए खेलने के बाद मुझे कुछ इस तरह से गुजरना पड़ रहा है। यह निराशाजनक है कि लोग इस तरह की टिप्पणियां करते हैं और आपकी ईमानदारी पर सवाल उठाते हैं। एक खिलाड़ी के रूप में, मैंने पहले कभी इस तरह का सामना नहीं किया था, लेकिन अब जब ऐसा हो गया है, तो मुझे भी (आगे बढ़ने) की जरूरत है, ”

साहा ने आगे बात करते हुए कहा कि वो खुद व्यक्तिगत रूप में अध्यक्ष से मिल कर सारी बातों को स्पषट करने वाले हैं-

“चूंकि मैंने अपना मन बना लिया था कि मैं बंगाल के लिए नहीं खेलूंगा, मैंने (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष अविषेक डालमिया) को फोन पर सूचित किया था। लेकिन मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा और औपचारिकताओं को अंतिम रूप दूंगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने बहुत से लोगों से बात की है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगले सीज़न के लिए अभी समय बाकी हैं।”

बंगाल क्रिकेट टीम के लिए ऐसा रहा हैं ऋद्धिमान साहा का प्रदर्शन

Wriddhiman Saha named in Bengal Ranji Trophy quarter-finals squad months after he refused to play - Sports News

भारतीय क्रिकेट टीम के अहम हिस्सा रह चुके ऋद्धिमान साहा रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। साहा ने 2007 में बंगाल के लिए डेब्यू किया था। बंगाल टीम के लिए साहा ने 122 फस्ट क्लास मैचों में 6423 रन बनाए हैं और लिस्ट-ए में बंगाल के 102 मैच खेले हैं जिसमें 2762 रन बनाए हैं।

Tags: आईपीएल 2022, ऋद्धिमान साहा, बंगाल क्रिकेट टीम, रणजी ट्रॉफी,