वर्ल्ड टेस्ट चैपियंनशिप पॉइटंस टेबल में इंग्लैंड (ENGLAND) टीम का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड (ENGLAND) ने वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ खेला गया अपना आखिरी टेस्ट मैच गंंवा दिया है। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की टीम ने यह मैच 10 विकेट से जीता है। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैपियंनशिप पॉइटंस टेबल पर एक पायदान ऊपर चढ़ गई है जबकि इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम अंक तालिका ने लगातार नीचे जा रही है।
इंग्लैंड ने खराब बल्लेबाजी से गंवाई सीरीज

इंग्लैंड (ENGLAND) और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। इंग्लैंड (ENGLAND)पहला दो टेस्ट मैच किसी तरह से ड्रा कराने में कामयाब हो गई थी लेकिन आखिरी मैच में संतुलन बरकरार न रख सकी। इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम पहली पारी में 204 रन पर ऑल आउट हो गई। एलेक्स लीज ( ALEX LEES) ने 31, जैक लीच ( JACH LEACH) ने 41 रन की और साकिब महमूद ( SAQIB MAHMOOD) ने 49 रन की पारी खेली।
शेष खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पार कर सके। इंग्लैंड (ENGLAND) के जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने जोशुआ दा सिल्वा (JOSHUA DA SILVA) के नाबाद 100 रन की मदद से 297 रन का स्कोर बनाया। दूसरी पारी में एक बार फिर से इंग्लैंड की लचर बल्लेबाजी जारी रही। पूरी टीम मात्र 120 रन पर आउट हो गई। टीम के 8 खिलाड़ी दोहरे अकं तक नहीं पहुंच पाए। वेस्टइंडीज की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 10 विकेट से आखिरी टेस्ट मैच को जीत कर 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।
वर्ल्ड टेस्ट चैपियंनशिप पॉइटंस टेबल में अब अंतिम स्थान पर है इंग्लैड की टीम

इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के खिलाफ टेस्ट मैच गंवाने के बाद अब वर्ल्ड कप टेस्ट रैंकिंग में अब अंतिम पायदान पर पहुंच गई है जबकि वेस्टइंडीज (WEST INDIES) अपनी जीत के साथ एक पायदान ऊपर चढ़ी है। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) ने अब वर्ल्ड टेस्ट चैपियंनशिप पॉइटंस टेबल में 7वें स्थान पर है जबकि इंग्लैंड (ENGLAND) 9वें स्थान पर है। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) ने बांग्लादेश (BANGLADESH) की टीम के उपर बढ़त हासिल कर ली है।
भारत की बात की जाए तो पाकिस्तान (PAKISTAN) और ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान(PAKISTAN) की हार के बाद अब भारत (INDIA) की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैपियंनशिप पॉइटंस टेबल में एक पायदान उपर बढ़ गई है। भारतीय टीम अब तीसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान (PAKISTAN) की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अभी भी ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर बनी हुई है।
यहां देखें पूरी टेबल


