WTC FINAL 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ICC ने बदला वेन्यू, अब यहां मिलेगा नया चैंपियन

WTC FINAL 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ICC ने बदला वेन्यू, अब यहां मिलेगा नया चैंपियन

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपः टेस्ट क्रिकेट सबसे पुराना फॉर्मेट हैं। लेकिन वनडे (ODI) और फिर टी20 (T20)  के आने के बाद टेस्ट धूमिल होता नजर आ रहा था। लेकिन आज खिलाड़ी जिस अंदाज से टेस्ट क्रिकेट को खेलते हुए नजर आते हैं। क्रिकेट फैंस टेस्ट को लेकर वापस से उत्साहित दिख रहे हैं। खासकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) ने टेस्ट की प्रतिष्ठिता को और आगे बढ़ाने का काम किया हैं।

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के रूप में टेस्ट क्रिकेट को पहला टेस्ट चैंपियन मिला था। जिसके बाद से ही दूसरी ट्रॉफी के लिए जंग शुरू हो गई थी। अगले साल 2023 में जो दो टीमें टॉप पर रहेंगी उनके बीच फाइनल खेला जाएगा। फाइनल की टीमों का तो पता नहीं। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में नहीं खेला जाएगा। आइए आपको पूरी बात बताते हैं-

लॉर्ड्स की जगह यहां खेला जाएगा फाइनल

पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में लॉर्ड्स (LORD’S) में न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और भारत (INDIA) की भिड़त ने एक नया इतिहास रच दिया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भी लॉर्ड्स में ही खेला जाने वाला था। लेकिन अब कॉन्ट्रैक्ट विवाद के चलते आईसीसी (ICC) ने फाइनल मैच को किसी दूसरे मैदान में शिफ्ट कर दिया हैं।

दरअसल लॉर्ड्स में पहले से मौजूद विज्ञापन के समझौते समस्या पैदा कर रहे हैं। जिसके चलते आईसीसी अपने स्पॉन्सर्स के लिए एक अच्छी जगह चाहती थी। इस बात के बारे में सोच-विचार करते हुए आईसीसी ने इंग्लैंड के ओवल (OVAL) मैदान को फाइनल के लिए चुन लिया हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की टॉप-5 टीमें

ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) 10 मैच में 6 जीत और 84 पाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप पाइंट्स टेबल में 10 मैच में 6 जीत और 72 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं।  (SRILANKA) की टीम 10 मैच में 5 जीत और 64 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 12 मैच में 6 जीत और 75 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) 9 मैच में 4 जीत और 56 पाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।