WTC POINTS TABLE: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, जानें भारतीय टीम की मौजूदा स्थिति

WTC POINTS TABLE: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, जानें भारतीय टीम की मौजूदा स्थिति

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC TEST CHAMPIONSHIP) के तहत साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच 3 मैचों की टेस्ट मैच खेली जा रही थी। आज 12 सिंतबर को दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आखिरी दिन था। आखिरी टेस्ट मैच पर इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट से कब्जा कर लिया हैं।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने साऊथ अफ्रीका को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त दे दी हैं। आइए इस टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों को उतना ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ हैं। लेकिन साऊथ अफ्रीका के कुछ पाइंट्स घट गए जिसके चलते वह नंबर-2 पर आ गई हैं। आइए इस टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का पाइंट्स टेबल में हाल और बाकी टीमों की पोजिशिन जानते हैं।

इंग्लैंड से हार के बाद नंबर-2 पर खिसकी साऊथ अफ्रीका

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और इंग्लैंड की टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही थी। इस सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन था। तीसरे टेस्ट मैच में साऊथ अफ्रीका की टीम पहली इनिंग में 118 रन पर ऑलआऊट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 158 रनों पर अपने 10 विकेट पहली इनिंग में गंवा बैठी। दूसरी इनिंग में साऊथ अफ्रीका एक बार फिर 169 पर ऑलआऊट हो गयी।

अब इंग्लैंड (ENGLAND)  को जीत के लिए साऊथ अफ्रीका द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य का पीछा करना था। इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट हाथ में रहते ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड के 9 विकेट और 2-1 से सीरीज जीत के बाद साऊथ अफ्रीका आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप पाइंट्स टेबल में 10 मैच में 6 जीत और 72 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं इग्लैंड की टीम जीत के साथ आठवे नंबर से सातवें नंबर पर आ गई हैं। इंग्लैंड की टीम इस वक्त आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 19 मैच में 7 जीत 88 पाइंट्स के साथ हैं।

चौथे स्थान पर मौजूद हैं भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) 10 मैच में 6 जीत और 84 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। (SRILANKA) की टीम 10 मैच में 5 जीत और 64 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 12 मैच में 6 जीत और 75 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) 9 मैच में 4 जीत और 56 पाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 9 मैच में 4 जीत और 54 पाइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर छठवें पायदान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 17 मैच में 7 जीत और 88 पाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर हैं। पिछले बार की टेस्ट चैंपिययन टीम न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) इस बार 9 मैच में 2 जीत और 28 पाइंट्स के साथ आठवें पायदान पर मौजूद हैं।