वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम का दिखा दबदबा, फाइनल की रेस में दावा और कर लिया मजबूत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है. दोनो देशों के बीच टेस्ट सीरीज से पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी जिसमें बांग्लादेश में बाज़ी मार ली थी. लेकिन अब दोनो के बीच 14 दिसंबर को शुरू हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आज यानी 18 दिसंबर को अंत हुआ.

भारतीय टीम ने बाजी मारते हुए 188 रनों से बांग्लादेश के मात दी और 2 मैच की इस टेस्ट सीरीज में भारत ने 1–0 से बढ़त हासिल कर ली है. भारत की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए पॉइंट्स टेबल पर कुछ तो असर हुआ है, चलिए जानते हैं क्या?

भारत की पॉइंट्स टेबल में हुई बढ़ोतरी

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल करी है जिसके बाद इस बात का फायदा उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में हुआ है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के लिए पॉइंट्स टेबल का हाल देखें तो ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर और साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर अभी भी बनी हुई है, लेकिन भारत ने जरूर अपने स्थान से एक पायदान की बढ़ोतरी की है.

भारतीय टीम पहले 4 स्थान पर थी लेकिन अब टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में 3 स्थान पर विराजमान हो गई है. भारतीय टीम 13 मैचों में 7 जीतते हुए 87 पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब हुई है और इसी के साथ अब 3 नंबर पर विजाजमान हो गई है.

बात करें पहले स्थान वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की तो ऑस्ट्रेलिया के पास 12 मैचों में से 8 जीतते हुए 108 अंक हैं और वहीं साउथ अफ्रीका 10 में से 6 जीत कर 72 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत की इस जीत के पहले तक श्रीलंका की टीम ने 10 मैचों में से 6 जीत कर 64 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर अपना कब्जा किया हुआ था लेकिन अब चौथे स्थान पर चली गई है.

पाकिस्तान हुई कटा पत्ता

पाकिस्तानी टीम और इंग्लैंड के बीच पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेली जा थी है, इस सीरीज में इंग्लैंड का बोलबाला देखने मिल रहा है. दोनो के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें फिलहाल इंग्लैंड 2–0 की बढ़त से सीरीज अपने नाम करने में सफल हुई है. इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करते हुए 21 मैचों में 9 जीत के साथ 112 पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब हुई है.

इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तान की टीम 11 मैच खेल महज 4 जीतने में सफल हुई है और 56 पॉइंट्स के साथ छटे स्थान पर है. ऐसे में एक बात तो साफ हो गई है की पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल से लगभग बाहर है.