Women’s T20 2022, TRL vs VEL: फाइनल में जगह पक्की करने के लिए इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी दीप्ति शर्मा की टीम वेलोसिटी

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो चुका है। इस सीजन का तीसरा मुकाबला टीम वेलोसिटी (VELOCITY) और टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) के बीच 26 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में दोपहर 7ः30 से खेला जाएगा। टीम वेलोसिटी ने अपना पिछला मुकाबला सपरनोवस के खिलाफ 7 विकटों से जीता हैं। वहीं ट्रेलब्लेजर्स अपना पिछला मुकाबला सुपरनोवस से 49 रनों से हार कर आ रही हैं।
ट्रेलबलेजर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाएगी दीप्ति शर्मा की टीम
वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 की लीग का पहला मैच टीम वेलोसिटी ने सुपरनोवस के खिलाफ 7 विकटों से जीता था। गेंद और बल्ले दोनो से ही टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। दीप्ति शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का चयन किया था। केट क्रास, राधा यादव और कप्तान दीप्ति शर्मा ने शानदार बॉलिंग कर सुपरनोवस को 150 रन पर रोक दिया था।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम वेलोसिटी के द्वारा धाकड़ बल्लेबाजी हो रही थी। शेफाली वर्मा ने 33 गेंदो मे 51 और लॉरा ने 35 गेंदो में 51 रन की नाबाद पारी खेली। जिससे टीम लक्ष्य की ओर पहुंची और शानदार तरीके से टीम ने जीत प्राप्त कर ली। टीम अगला मुकाबला ट्रेलब्लेजर्स के साथ खेलेगी। यह मुकाबला वेलोसिटी अपने नाम कर तीसरी बार लीग के फाइनल में जगह बनाएगी।
टीम वेलोसिटी संभावित प्लेइंग इलेवन
दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) (कप्तान), नठाकन चैंटम, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, राधा यादव, केट क्रास, लॉरा वोल्वार्दत, किरण प्रभु, माया सोनवाने, आयबोंगा खाका।
वूमैन्स टी-20 लीग की शुरूआत 2018 में हुई थी उस वक्त इस लीग में केवल 2 टीमों ने हिस्सा लिया था। साल 2019 में इस लीग में वेलोसिटी को जोड़ा गया था। मिताली राज़ ने टीम की कमान संभाली थी। पहले मैच में टीम ने ट्रेलब्लेजर्स को 3 विकटों से हराया था। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 121 रन बनाए थे। लेकिन सुपरनोवस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने अर्धशतक से टीम को जीत दिलाई थी और वेलोसिटी को 2019 का फाइनल हारना पड़ा था
Tags: दीप्ति शर्मा, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवस, स्मृति मंधाना,