Women’s T20 2022 Final, VEL vs SUP: महिला टी20 चैलेंज का तीसरा ख़िताब जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने इन सभी को दिया जीत का श्रेय

By Akash Ranjan On May 29th, 2022
Women’s T20 2022 Final, VEL vs SUP: महिला टी20 चैलेंज का तीसरा ख़िताब जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने इन सभी को दिया जीत का श्रेय

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN’S T20 CHALLENGE 2022) का फाइनल मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें वेलोसिटी (VELOCITY) और सुपरनोवास (Supernovas) की टीम आमने-सामने थी। वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद सुपरनोवास (Supernovas) की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए। जिस लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम नहीं कर पायी और सुपरनोवास 4 रनों से मैच जीत कर तीसरा बार बनी चैंपियन।

सुपरनोवास ने बनाये थे सम्मानजनक स्कोर

सुपरनोवास (Supernovas) की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत की प्रिया पुनिया (Priya Punia) और डिएंड्रा डॉटिन (Dottin) ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। प्रिया पुनिया 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुई।

इसके बाद डिएंड्रा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच डिएंड्रा डॉटिन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। टीम ने अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गवाए। एक समय लग रहा था कि सुपरनोवास 180 से अधिक बना लेगी, वहीं अंत में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम 165 रन ही बना सकी।

वेलॉसिटी की कमजोर शुरुआत

वेलॉसिटी (VELOCITY) की तरफ से शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) ने मिलकर तेज शुरुआत की। लेकिन शेफाली तीसरे ओवर में आठ गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) के ऊपर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन वह भी दो रन बनाकर आउट हो गईं। अंत में लौरा वोलवार्ड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच आखिरी ओवर तक पहुंच कर रोमांचक बन गया। लेकिन सुपरनोवास (Supernovas) ने अंत में बाजी मार ली और 4 रनों से मैच जीता।

महिला टी20 चैलेंज 2022 की ट्रॉफी जीतने के बाद हरमनप्रीत ने कहा –

सुपरनोवास (Supernovas) की टीम ने महिला टी20 चैलेंज 2022 की ट्रॉफी जीत कर तीन बार की चैंपियन बन गयी है। इस शानदार जीत के बाद सुपरनोवास (Supernovas) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा कि,

“मुझे पता था कि यह मैच ऐसा ही होने वाला है। हालांकि हमारे खिलाड़ियों ने काफ़ी बढ़िया प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में पहला ओवर में हमारे लिए सही नहीं रहा। हालांकि उसके बाद हमने कुछ जल्दी विकेट लिए, हमें उसका लाभ मिला। 19वें ओवर में पूजा जहां गेंद फेंकना चाहती थी, वहां गेंद गिर नहीं रही थी। हालांकि एकलस्टन ने अंतिम ओवर में काफ़ी बढ़िया गेंदबाज़ी की।”

Tags: महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवास, हरमनप्रीत कौर,
Exit mobile version