WOMEN WORLD CUP 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी सेमीफाइनल में जा सकती है भारतीय टीम, समझिए क्या है आकड़ो का खेल

By Aditya tiwari On March 19th, 2022
झूलन गोस्वामी

न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) खेला जा रहा है. जहाँ पर मिताली राज (MITHALI RAJ) की कप्तानी में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक 5 मुकाबलो में भारतीय टीम को 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि सिर्फ 2 मैच में ही टीम जीत हासिल कर पाई है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) सेमीफाइनल में पंहुच सकती है. इसके आकड़े आपको इस लेख में मिलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भी सेमीफाइनल में जा सकती है भारतीय महिला टीम

विश्व कप (WORLD CUP) का आगाज भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ किया, जब टीम को 107 रनों से बड़ी जीत मिली. जिसके बाद भारत को मेजबान न्यूजीलैंड ने 62 रनों से हरा दिया. इसके बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 155 रनों से एक और बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन उसके बाद लगातार 2 मैच हार गई.

पहले इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से तो वहीं ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब भारतीय टीम को अपने आखिरी 2 मैच बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने हैं. जहाँ पर भारत को बड़े अंतर से दोनों मैचों में जीत दर्ज करना है. जिससे ना सिर्फ 8 अंक हो, बल्कि रनरेट भी अच्छा हो जाए.

इंग्लैड और न्यूजीलैंड में से एक टीम हो जाएगी बाहर

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें भी पहले से ही 3-3 मैच हार चुकी है. अब अगला मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच है, ऐसे में एक टीम का बाहर होना तो तय नजर आ रहा है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम को भी एक और हार मिले, जिससे भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का दावा नॉकआउट स्टेज के लिए अच्छा हो जाएगा. ऐसे में 3 टीमों के 8 अंक हो जायेंगे. जिसके कारण 2 टीमें रन रेट के आधार पर नॉकआउट स्टेज में चली जाएगी, जबकि एक को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ेगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) ने अपना सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है.

 

Tags: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, मिताली राज,
Exit mobile version