बीसीसीआई ने दी अब महिला आईपीएल को दी मंजूरी, 2023 में इन टीमों के साथ मैदान पर उतरेगी खिलाड़ी

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है, महिला आईपीएल ( WOMEN IPL) का आगाज हाेने जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने मंजूरी दे दी है। 2023 से महिला आईपीएल (IPL) का पहला सीजन शुरू होगा। इसकी तैयारी में बीसीसीआई (BCCI) जुटा हुआ है। टीमों के नाम व विदेशी महिला किक्रेटरों पर मंंथन चल रहा है। आइए जानते हैं क्या बीसीसीआई का प्लान……
महिला आईपीएल के पहले सीजन में 6 टीमें ले सकती हैं हिस्सा
बीसीसीआई (BCCI)अध्यक्ष सौरव गांगुली (SAURABH GANGULY) ने शुक्रवार को बीसीसीआई की मीटिंग के बाद महिला आईपीएल (IPL) को लेकर कहा है कि ‘एजीएम ने इसकी स्वीकृति दे दी है। हम इसे अगले साल तक शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।’
उन्होंने पहले सीजन में 6 टीमों के खेले जाने पर मंथन के बारे में बताया है कि यह तय किया जा रहा है कि कौन-कौन टीम होगी और इसमें कितने विदेशी महिला क्रिकेटर हिस्सा ले सकेंगे। महिला आईपीएल (IPL)को लेकर बीसीसीआई (BCCI) पर पिछले दिनों से काफी दबाव था। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) व पाकिस्तान (PAKISTAN) में महिला आईपीएल (IPL) की घोषणा के बाद यह दबाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था।
आईपीएल के प्ले ऑफ में खेले जाएंगें चार मैच

महिला आईपीएल (IPL)को बढ़ावा देने के लिए इस बार आईपीएल(IPL) के प्ले ऑफ के दौरान चार मैच खेले जाएंगें। आईपीएल (IPL) के चेयरमैन बृजेश पटेल (BRIJESH PATEL) ने बताया है कि तीन टीमों के बीच यह चार मैच खेले जाएंगे। पिछले वर्ष कोरोना के चलते यह मैच नहीं हो पाए थे । इस बार यह मैच होगा, इसमें विदेशी महिला क्रिकेटर भी भाग लेंगी।
बीसीसीआई (BCCI) ने अपनी मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि पहले मौजूदा फ्रेंचाइजी से पूछा जाएगा कि क्या वे महिला टीम भी रखना चाहते हैं। इसके बाद ही बीसीसीआई (BCCI) बाहरी पार्टियों को आमंत्रित करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने हाल ही में बताया कि यह बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वह एक महिला लीग शुरू करे, भले ही टूर्नामेंट से कोई आर्थिक रिटर्न मिले या नहीं।
Tags: बीसीसीआई, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला आईपीएल,

