WI vs SCO: टी20 विश्व कप के दूसरे दिन भी हुआ बहुत बड़ा उलटफेर, स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रनों से हराया

By Aditya tiwari On October 17th, 2022
WI vs SCO: टी20 विश्व कप के दूसरे दिन भी हुआ बहुत बड़ा उलटफेर, स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2022 के रांउड 1 के दूसरे दिन का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया. जिसमें निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 160 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा वेस्टइंडीज की टीम नहीं कर सकी और मैच 42 रनों से हार गई. इस हार के साथ ही लगातार दूसरे दिन टी20 विश्व कप में बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है.

स्कॉटलैंड की टीम ने दिया 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से ने 66 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए 53 गेंद लिए. दूसरे सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने भी 20 रनों का अहम योगदान दिया. मैथ्यू कॉस आज मात्र 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. रिची बैरीग्टन ने 16 रन तो वहीं माइकल लीस्क ने 4 रन जोड़े.

अंत में कॉलम मैकलॉर्ड ने 14 गेंदो में 23 रन बनाए तो वहीं उनका साथ देते हुए क्रिस ग्रीव्स ने भी 11 गेंदो में नाबाद रहते हुए 16 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवर के खत्म होने पर 5 विकेट गंवाकर 160 रन बनाने में सफल रही. वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और अनुभवी जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं एक विकेट ओडियन स्मिथ ने भी झटके.

वेस्टइंडीज की टीम हो गई बड़े उलटफेर का शिकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए काइल मेयर्स ने 20 रन बनाए तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुईस भी मात्र 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रैंडन किंग ने 17 रन तो वहीं कप्तान निकोलस पूरन ने 5 रन ही बनाए. शमाह ब्रूक्स ने 4 रन तो वहीं रोवमैन पॉवेल ने भी सिर्फ 5 रन ही अपनी टीम के लिए जोड़े.

अंत में जेसन होल्डर ने 38 रन बनाकर जरूर लड़ाई करने की कोशिश की लेकिन उनकी टीम को 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा. स्कॉटलैंड के लिए मार्क वट ने 3 विकेट तो वहीं ब्रैड वील और माइकल लीस्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ श्रीलंका के बाद अब वेस्टइंडीज भी उलटफेर का शिकार हो गई है.

Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड,