WestIndies की ODI टीम की हो गई घोषणा, अब इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी, जानिए कौन है ये प्लेयर

By Sameeksha dixit On July 25th, 2023
WestIndies

WestIndies: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. 12 जुलाई से टीम इंडिया का ये दौरा शुरू हुआ था. ये दौरा बेहद ही खास रहा है. टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी के साथ अब वेस्ट इंडीज अपनी टीम को ODI मैच में दमदार तरीके से उतारना चाहती है. इसलिए टीम अब इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम के खिलाफ उतारने वाली है. टीम का हाल वैसे तो इन दिनों बेहाल है. टीम चौतरफा मुसीबत में फंसी हुई है. एय आपको बताते हैं की अब वेस्ट इंडीज के प्लेइंग 11 कैसी होने वाली है.

WestIndies इस बार नहीं छोड़ेगी कोई मौका, करेगी शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्टइंडीज (WestIndies) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस की वनडे टीम में वापसी हुई है.

बता दें की, वेस्ट इंडीज (WestIndies) पहली टेस्ट सीरीज टीम इंडिया से बहुत ही बुरी तरह से हारी थी जिसके बाद से टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब वेस्ट इंडीज अपनी टीम को मजबूती से टीम इंडिया के खिलाफ उतार रही है.

इस ऑलराउंडर को टीम में नही दिया गया मौका, सब रह गए हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, चोटिल ऑलराउंडर कीमो पॉल को मौका नहीं दिया गया है. जिसकी वजह से टीम के ऊपर थोड़ा असर पड़ सकता है. अब वेस्ट इंडीज के चीफ सिलेक्टर का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है की,

“हम थॉमस और हेटमायर का वनडे टीम में स्वागत करते हैं. दोनों ने पहले भी इस फॉर्मेट में सफलता हासिल की है. हमें विश्वास है कि वे सेट-अप में अच्छी तरह फिट होंगे.”

 

 

ये भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad और यशस्वी जायसवाल नहीं मानते विराट और सचिन को अपना आदर्श, इस खिलाड़ी की राह पर चल कर कर रहे मुकाम हासिल

Tags: टीम इंडिया, टीम वेस्टइंडीज,
Exit mobile version