IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, यह ऑलराऊंडर खिलाड़ी हो सकता हैं दौरे से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On August 13th, 2022
IND vs ZIM: वाशिंगटन सुंदर अब भारतीय टीम से हो सकते हैं बाहर जानिए क्या बनी वजह

वाशिंगटन सुंदरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी। इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई हैं। कुछ दिन पहले ही केएल राहुल (KL RAHUL) की इस दौरे में वापसी हुई हैं, साथ ही वह कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे। जिम्बाब्वे दौरे में दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) की बड़े समय बाद वापसी हो रही हैं।

भारतीय टीम इस दौरे के लिए कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) और खिलाड़ियों के साथ रवाना हो चुकी हैं। वाशिंगटन सुंदर इस दौरे का हिस्सा बनने वाले हैं, लेकिन अब दौरा शुरू होने से पहले उनके खेलने के ऊपर संदेह नजर आ रहा हैं। आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं-

जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो सकते हैं वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) इस साल आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन पूरे सीजन उनको चोट के चलते अंदर-बाहर होना पड़ा हैं। वाशिंगटन ने चोट से वापसी करने के बाद इंग्लैंड काऊंटी क्रिकेट चैंपियनशिप का हिस्सा बनते नजर आए। काऊंटी क्रिकेट में सुंदर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वाशिंगटन जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत के 16 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

वाशिंगटन बुधवार को काऊंटी क्रिकेट का एक मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में में लंकाशायर और वॉरस्टशायर के बीच रॉयल लंदन वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते कंधे में चोट का शिकार हो गए थे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार सुंदर फिटनेस के कारण जिम्बाब्वे दौरे के लिए संदेह के घेरे में हैं। वाशिंगटन के काऊंटी क्रिकेट क्लब की टीम लंकाशायर ने भी वाशिंगटन को लेकर एक अपडेट किया था।

केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम

जिम्बाब्वे दौरे (ZIMBABVE TOUR) के लिए भारतीय टीम का ऐलान काफी पहले कर दिया गया था। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन 11 अगस्त को बीसीसीआई ने जानकारी दी कि केएल राहुल (KL RAHUL) फिट हैं और वह जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा होंगे साथ ही में कप्तानी भी संभालेंगे। भारतीय टीम का काफी बड़े समय बाद जिम्बाब्वे के साथ खेलती हुई नजर आएगी।

जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश को वनडे और टी20 सीरीजों में हराया हैं। वहीं भारत जैसी टीम के आगे जिम्बाब्वे के लिए चुनौतियां रहने वाली हैं। एशिया कप (ASIA CUP)  का आगाज भी 27 अगस्त से होगा। भारत 28 अगस्त से पाकिस्तान (PAKISTAN)के खिलाफ गेम से टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी। एशिया कप से पहले केएल राहुल जो भारत के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, उन्हें क्रिज पर समय बिताने का मौका मिलेगा, जो कि भारतीय टीम के लिए खुशी की बात हैं।

 

Tags: केएल राहुल, जिम्बाब्वे दौरा, भारतीय क्रिकेट टीम, वाशिंगटन सुंदर,
Exit mobile version