वॉशिंगटन सुंदर ने धमाकेदार प्रदर्शन से अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड्स, रैना, सहवाग और युवराज को छोड़ दिया पीछे

वॉशिंगटन सुंदर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच की तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से यानी 25 नवंबर से हो गया है. आज के इस मुकाबले में टॉस में बाज़ी मारते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वहीं पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 307 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा. इस लक्ष्य को चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम कामयाब रही और बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली.
भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया. पारी की शुरुआत करते हुए शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन ने अच्छी साझेदारी निभाई. वहीं बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी आज अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. इनके अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी आज अच्छी फॉर्म में दिखे और उन्होंने धमाकेदार पारी खेली जिसने सबको हैरान कर दिया और इसी के साथ सुंदर ने कई बड़े दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा.
वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा कौन सा रिकॉर्ड
ऑलरांउडर सुंदर भारत और न्यूजीलैंड के बीच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आज जबरदस्त प्रदर्शन किया और इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले. वॉशिंगटन सुंदर आज अपने धाकड़ प्रदर्शन से बड़े दिग्गज विनय कुमार का सबसे अधिक स्ट्राइक रेट रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया.
इसी के साथ वॉशिंगटन सुंदर भारत के सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर 30 के पर का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और ऐसा कर उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा है.
सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
231.25 वाशिंगटन सुंदर बनाम न्यूजीलैंड 25 नवंबर 2022
225. 00 विनय कुमार बनाम जिम्वाम्वे 2013
218. 18 वीरेंदर सहवाग बनाम श्री लंका 2005
215 .62 युवराज सींग बनाम बांग्लादेश 2004
211. 11 सुरेश रैना बनाम न्यूजीलैंड 2009
न्यूजीलैंड की जमीं पर सबसे तेज 30+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
वाशिंगटन सुंदर 231.25
सुरेश रैना -211. 11
कपिल देव – 206. 25
वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच की वनडे सीरीज के आज पहले मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबको हैरान कर दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने आज इस मुकाबले में 16 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे. उनके बल्ले से आज जम कर शॉर्ट्स देखने को मिले वहीं उन्होंने आज टीम के लिए बेहद किफायती प्रदर्शन किया. अपनी इस धाकड़ बल्लेबाजी से वॉशिंगटन सुंदर ने बड़े दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ कर अपने नाम किया है.
Tags: वॉशिंगटन सुंदर,