दीपक चाहर को पहले मैच में शिखर धवन ने इसलिए नहीं दी प्लेइंग इलेवन में जगह, कारण जानकर हो जायेंगे परेशान

दीपक चाहर: न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही जिसका आगाज आज यानी 25 नवंबर को हुआ है. भारतीय टीम की कमान इस वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन के हाथों में सौंपी गई है. आज के इस पहले मुकाबले में कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग इलेवन में एक धाकड़ खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जिसने हर किसी को चौका दिया. ये खिलाड़ी हैं भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर. वहीं लोगों की हैरानी के बीच सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कहीं न कहीं शिखर धवन के इस कदम का जवाब दे रहा है. चलिए जानते हैं पूरे मसले को.
क्या थी दीपक चाहर के वनडे मैच से भर होने की वजह?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रही वनडे सीरीज का आज आगाज हुआ है. इस सीरीज के आज के पहले मुकाबले में कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग इलेवन में भारतीय गेंदबाज को जगह नहीं दी जिसे लेकर वो सवालों के घेरे में आ गए थे. शिखर धवन ने इस मुकाबले में दीपक चहर को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा और अन्य गेंदबाजों को मेरे डेब्यू करने का मौका दिया. दीपक चाहर को टीम से बाहर रखने को लेकर शिखर धवन पर सवाल उठने लगे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके जरिए दीपक चहर की फिटनेस को लेकर कुछ अपडेट मिल रही है.
दरअसल हुआ यूं की आज न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान जब कैमरा डगआउट की तरह घुमा तो वहां भारतीय टीम गेंदबाज दीपक चाहर फिजिशियन की सहायता से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते नजर आ रहे थे. ये सब कैमरे में कैद हो गया और वीडियो की तरह सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया, जिसके बाद फैंस द्वारा कयास लगाए जाने लगे की दीपक चाहर चोटिल हैं शायद इसी वजह से उन्हें आज के मुकाबले में शिखर धवन ने उन्हें आज की प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किया.
https://twitter.com/shavezkh1099/status/1596023988962017280
दीपक चाहर का दमदार कमबैक
लंबे समय से चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे थे भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर. वहीं उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच खेल कर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी जो की बेहद दमदार रही थी. इस मुकाबले में दीपक ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया था. आपको बता दें दीपक चहर को चोट साल 2022 में फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में लगी थी जिसके चलते उन्हें आईपीएल से भी बाहर रहना पड़ा था वहीं भारतीय टीम के अन्य मुकाबलों से भी वो बाहर ही थे.
Tags: दीपक चहर, शिखर धवन,