NZ vs IND: शर्मनाक हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा, निकालने लगे अपना गुस्सा

By Adeeba Siddiqui On November 25th, 2022
शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच की तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी 25 नवंबर को हुआ. आज इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 307 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य को चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सफल हुई. मैच में भारत की हार के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया.

शिखर धवन का बड़ा बयान

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मुकाबले में आज न्यूजीलैंड ने बाजी मारते हुए 7 विकेट से जीत हासिल करी. वहीं मुकाबले में भारत की हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया. शिखर धवन ने अपने बयान में कहा,

“हमने जो लक्ष्य बनाया था हमें उससे खुशी थी, पहले 10–15 ओवर तक गेंदबाजी ने अपना कमाल दिखाया. आज का ग्राउंड बाकियों से कुछ अलग था, और हमने उसी के हिसाब से हमारे गेंदबाजों ने आज शॉर्ट लेंथ गेंद डाली, जिसका फायदा टॉम लैथम ने उठाया और वहीं से हमारे हाथ से मैच निकलता गया. खास कर 40वें ओवर में गेम पूरी तरह पलट गया था. अगर हम जीतते तो ज्यादा खुशी होती लेकिन यहां खेलना बेहद रोमांचक रहा. टीम में कई युवा खिलाड़ी थे जिन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. हमें अपने प्लान को और अच्छा बनाना होगा और बल्लेबाजों को बल्लेबाजी में मुश्किलें देनी होगी.”

शिखर धवन का प्रदर्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच की वनडे सीरीज का आज पहला मैच था जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 306 रनों की पारी खेली. भारत की पारी का आगाज करते हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने बेहतरीन साझेदारी निभाई. कप्तान धवन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की शनदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से निकले हुए 13 चौके भी शामिल थे. शिखर धवन के करियर का ये 39वांशतक रहा. आज अपने शनदार प्रदर्शन के दम पर शिखर धवन ने अपने 12 हजार रनों का अकड़ा पूरा कर लिया.

Tags: शिखर धवन,
Exit mobile version