पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार युनुस अपना देश छोड़ विदेश में बना चुके हैं घर, फैमिली के साथ शेयर की हैं खूबसूरत तस्वीरें

पाकिस्तान टीम के कमेंटेटर और कोच वकार युनुस को गेंदबाजी के दुनिया में सबसे बड़े गेंदबाजों के तौर पर चुना जाता है। वकार युनुस को दुनिया भर के बेहतरीन गेंदबाजों में जाने जाते हैं। उनका जन्म 1971 में पंजाब पाकिस्तान में हुआ था। हालांकि अब वे पाकिस्तान से बाहर ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।
कुछ ऐसा है वकार युनुस का करियर
वकार युनुस का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटरों में गिना जाता वकार युनुस का बचपन दुबई में बीता है जहां इनके पिता कॉन्ट्रैक्ट वर्कर का काम करते थे। उसके बाद ये पाकिस्तान लौट आए। उन्होंने अपना पहला टेस्ट डेब्यू साल 1989 में किया था। वहीं वनडे डेब्यू साल 14 अक्टूबर साल 1989 में किया था। उन्होंने सिर्फ 87 टेस्ट मैचों में 373 विकेट लिए हैं। वहीं 262 ओडीआई मैच में 416 विकेट है। उन्होंने 2003 तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला। इसके बाद कॉमेंटेटर की भूमिका में काम करने लगे।
परिवार में हैं ये सदस्य
वकार युनुस की शादी साल 2000 में हुई थी। वकार की वाइफ डॉ. फरियाल पाकिस्तान मूल की ऑस्ट्रेलियन हैं। वकार की वाइफ फरियाल पेशे से डॉक्टर हैं और ऑस्ट्रेलिया में ही काम कर रही हैं। वकार की पत्नी काफी खूबसूरत हैं, और दोनों कपल साथ में लाइफ स्पेंड कर रहे हैं। कपल के तीन बच्चे, एक बेटा और दो बेटी, हैं।
View this post on Instagram
साल 2005 में उन्होंने क्रिकेट छोड़ने के बाद से ही वकार सिडनी में सेटल हो गए थे। क्रिकेट छोड़ने के बाद से ही वकार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहते हैं। वह परिवार के साथ सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर करते रहते हैं। फैंस इन फोटोज को लाइक और कमेंट्स भी देते हैं। वह अपनी क्रिकेट कॉन्ट्रोवर्सीज के चक्कर में भी काफी चर्चा में रहते हैं। कई बार उनकी टिप्पणियों को लेकर भी क्रिकेट में विवाद रह चुका हैं और मीडिया सुर्खियों में रहते हैं।
Tags: पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार युनुस, वकार युनुस,