आयरलैंड दौरे पर कुछ ऐसा रहेगा भारत का कोचिंग स्टॉफ, दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

By Twinkle Chaturvedi On June 13th, 2022
आयरलैंड दौरे पर कुछ ऐसा रहेगा भारत का कोचिंग स्टॉफ, दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारत (INDIA) जल्द ही साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच और सपोर्ट स्टॉफ की घोषणा कर दी गई हैं। वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) इस सीरीज में ये अहम जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। इस सीरीज में ऋषभ पंत (RISHABH PANT), केएल राहुल (KL RAHUL) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) खेलते दिखाई नहीं देंगे, इसलिए इस सीरीज में कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) कमान संभालते दिख सकते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हेड कोच की भूमिका निभाएंगे वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय किकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN)आयरलैंड (IRELAND) के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में मुख्य कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पीटीआई के एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हेड कोच के रूप में उपस्थित रहेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को कहा हैं-

” राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख लक्ष्मण आयरलैंड में मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह कुछ ऐसा ही है जैसा राहुल द्रविड़ ने पिछले साल जुलाई में टीम इंडिया की श्रीलंका में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए किया था। एनसीए के कोच सितांशु कोटक, सैराज बहुतुले और मुनीश बाली टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे।”

बल्लेबाजी कोच: सितांशु कोटक, जो पहले भारत ए सेट-अप का हिस्सा रहे हैं, बल्लेबाजी कोच होंगे।

गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच: मुनीश बाली और सैराज बाहुतुले, जो इस साल की शुरुआत में कैरेबियन में विजयी अंडर -19 विश्व कप अभियान का हिस्सा थे, को क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हार्दिक पंड्या संभालेंगे कप्तानी की कमान

भारत इसी माह जून में आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता हैं। क्योंकि कई खिलाड़ी इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। इसीलिए इस सीरीज में हार्दिक पंड्या को कप्तानी की कमान संभालने का मौका मिलेगा।

राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) भी इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ियों के साथ रवाना होंगे। इसलिए आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गयी। अब देखना दिलचस्प होगा की नए कोच और नए कप्तान की जोड़ी कैसा खेल रचने में कामयाब रहती हैं।

Tags: भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, हार्दिक पंडया,
Exit mobile version