वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की शादी में भारत आए। मसाबा गुप्ता नीना और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मसाबा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। फोटो में वह पिता के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
शादी का फोटो हो रहा वायरल
विवियन रिचर्ड्स अपनी बेटी की शादी में भारत आए और फोटो भी खिचवाया है। परिवार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स, मसाबा गुप्ता और मसाबा के पति एक्टर सत्यदीप मिश्रा भी नजर आ रहे हैं। मसाबा गुप्ता 33 साल की हैं। ये उनकी दूसरी शादी है। मसाबा ने पहली शादी पहली शादी 2015 में फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंतेना से हुई थी। 4 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
इस फोटो में नीना गुप्ता ने लाइट येलो साड़ी वियर की है। वहीं विवियन रिचर्ड्स ने येलो शर्ट के साथ डार्क ग्रीन पेंट पहना है। दुल्हन मसाबा का पिंक लंहगा काफी जम रहा है। वहीं, सत्यदीप मिश्रा ने पीच कलर की शेरवानी पहन रखी है। फोटो पर कई बड़े सेलेब्स ने बधाई दी है।
View this post on Instagram
कब शुरू हुई थी क्रिकेटर की लव स्टोरी
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड की लव स्टोरी 1980 के दशक के अंत में शुरू हुई थी। तब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम कप्तान विवियन रिचर्ड के नेतृत्व वाली एक सीरीज के लिए भारत आए थे और काफी फेमस हो गए थे। आपको बता दें कि उस समय विवियन शादीशुदा थे, लेकिन पत्नी से अलग हो चुके थे। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि नीना की विवियन से मुंबई में एक पार्टी में मुलाकात हुई थी और भले ही दोनों के बीच कुछ भी सामान्य नहीं था, फिर भी वह प्यार में पड़ गईं। इसके बाद नीना प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन इस बेनाम रिश्ते के बाद भी उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।
कौन हैं विवियन रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज प्लेयर विवियन टीम के बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 1991 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। विवियन की पत्नी का नाम मरियम है। उनसे विवियन के दो बच्चे हैं जिनका नाम मातारा रिचर्ड्स जो इस वक्त टोरंटो, कनाडा में हैं। दूसरा बच्चा माली रिचर्ड्स, जो वेस्टइंडीज के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं। हालांकि विवियन अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। रिचर्ड्स को टीम के सबसे महान बल्लेबाज भी माना जाता है।
