भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) हमेशा अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए जाने जाते है। हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष व पूर्व भारतीय कप्तान रह चुके सौरव गांगुली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) और विराट कोहली में से सौरव गांगुली नंबर-1 कप्तान हैं।
सौरव गांगुली ने नई टीम बनाई कोहली ने ऐसा नहीं किया है- वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली और सौरव गांगुली की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है, सहवाग ने कहा गांगुली ने एक नई टीम बनाई है, पर मुझे संदेह है विराट कोहली ने ऐसा कुछ किया है कि नहीं।
“सौरव गांगुली ने एक नई टीम बनाई, नए खिलाड़ियों को लाया और उनके उतार-चढ़ाव के माध्यम से उनका समर्थन किया, मुझे संदेह है कि कोहली ने अपने कार्यकाल में ऐसा किया है या नहीं।”
सौरव गांगुली और विराट कोहली के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करे तो सौरव गांगुली ने 146 वनडे मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें 76 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है, और 49 टेस्ट मैचों में 21 टेस्ट मैच सौरव गांगुली ने जीते हैं। वहीं विराट कोहली टेस्ट टीम के सबसे सफल कप्तान है उन्होने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है जिसमें से 40 मुकाबले कोहली ने जीते है, विराट ने 95 वनडे मैच में भारत के लिए कप्तानी की है जिसमें से उन्हें 65 मुकाबलों में जीत मिली हैं।
कोहली ने कुछ का समर्थन किया और कुछ का नहीं- वीरेंद्र सहवाग
आगे बात करते हुए वारेंद्र सहवाग ने कहा कि-
“मेरी राय में, नंबर 1 कप्तान वह है जो एक टीम बनाता है और अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देता है। उन्होंने (कोहली) कुछ खिलाड़ियों का समर्थन किया, कुछ का नहीं किया।”
अगर हम आईसीसी इवेंट की बात करे तो सौरव गांगुली ने तीन बार आईसीसी इवेंट के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तो वहीं विराट कोहली सिर्फ एक बार ही आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत की कप्तानी की हैं।
