महामुकाबले के लिए शेर की तरह तैयारी कर रही हैं विराट कोहली, 71वें शतक का इंतजार पाकिस्तान के खिलाफ होगा खत्म

विराट कोहली: भारत और पाक के बीच एक बार फिर से मैच देखने को मिलेगा। पाकिस्तान ने बीती रात हांग कांग को हराया और सुपर 4 में अपनी जगह बना ली। इसी के साथ ही यह भी तय हो गया कि एक बार फिर से भारत और पाक एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। 28 अगस्त को यह दोनों टीमें आपस में टक्कर देते नजर आई थी पर एक बार फिर से दोनों तीनों मुकाबले के लिए रेडी हो चुकी हैं। इस मुकाबले के पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी खास तैयारी कर ली है।
पाक के सामने टिकने के लिए कर रहे मेहनत
इस समय विराट अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी की फिटनेस आज भी लोगों के लिए एक प्रेरणा के तौर पर जानी जाती है। हाल ही में कोहली ने टीम इंडिया में फिटनेस को नए आयाम तक पहुंचाया। वह मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने जाते हैं पाकिस्तान के खिलाफ मैच के पहले कोहली ने काफी पसीना बहाया और वह एक खास तरीके से ड्रिल करते हुए नजर आए।
ऐसा मास्क लगाकर विराट कोहली ने किया अभ्यास

अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली स्प्रिंट्स लगा रहे थे और इसी समय उन्होंने मास्क पहनकर दौड़ते हुए काम पूरा किया। कोहली का यह मास्क हाई एल्टीट्यूड मास्क था जिसमें ऑक्सीजन की सप्लाई काफी सीमित मात्रा में अंदर जाती है और फेफड़ों तक पहुंचती है। सामान्य तौर पर पहाड़ों पर जाने वाले लोग इस तरह का मास्क पहनते हैं
विराट जब स्प्रिंट लगा रहे थे तब उन्होंने यह मास्क पहना था और 1 मिनट खत्म होने के बाद उन्होंने इसको उतार दिय। इस दौरान टीम के फिजिकल ट्रेनर सोहम देसाई उनके साथ मौजूद थे और कोहली को गाइड भी कर रहे थे।
Tags: पाकिस्तान, भारत और पाक, विराट कोहली,