क्या विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे में किया गया हैं टीम से ड्रॉप या फिर दिया गया हैं आराम ? जानें पूरी कहानी
क्या विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे में किया गया हैं टीम से ड्रॉप या फिर दिया गया हैं आराम ? जानें पूरी कहानी

विराट कोहलीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WESTINDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं। इस दौरे में टीम पहले वनडे सीरीज खेलेगी फिर टीम 29 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलती दिखाई देगी। आज बीसीसीआई (BCCI) ने टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी हैं, जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तान की जिम्मदारी संभालेंगे।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली के बाहर होने के बाद चर्चाएं बहुत ऊपर पहुंच चुकी हैं कि उन्हें ड्रॉप किया गया हैं कि या फिर उन्हें आराम दिया गया हैं।

क्या विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे से किया गया टीम से बाहर ?

भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का मौजूदा फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ हैं। विराट एक के बाद एक विनिंग में बल्ले से स्ट्रग्ल करते दिख रहे हैं। आईपीएल (IPL) के बाद उन्हें दो अंतराष्ट्रीय सीरीजों में आराम दिया गया था। विराट कोहली सीधा इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) से टीम में जुड़े थे, लेकिन इंग्लैंड दौरे के टेस्ट और टी-20 सीरीज में विराट का बल्ला शांत ही था। टीम ने टी-20 के बाद वनडे सीरीज खेलनी शुरू की पहले मैच में भारत ने 10 विकेट से जीत प्राप्त की लेकिन विराट इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। विराट चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर हो गए थे।

विराट आज खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम का हिस्सा हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज का दौरा (WESTINDIES TOUR) करने वाली हैं। इस दौरे में टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। दोनों ही सीरीजों के लिए टीम की घोषणा कर दी गई हैं। जिसमें विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में चर्चाएं जोरों से उठ रही हैं कि क्या विराट को टीम से ड्रॉप कर दिया गया हैं या फिर रेस्ट दिया गया हैं।

विराट की जगह टीम में युवा बल्लेबाज दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को टीम में जगह मिली हैं। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना हैं कि रेस्ट से कभी कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं आ सकता हैं। विराट इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलते नजर आ रहे हैं, इसका मतलब वह अभी चोटिल नहीं हैं, ऐसे में यह सवाल सबके मन में घूम रहा हैं कि विराट आखिर टीम से बाहर क्यों हैं, क्योंकि इन सीरीजों में ही प्रदर्शन कर लय प्राप्त की जा सकती हैं।

क्या विराट कोहली ने खुद मांगा हैं आराम ?

विराट कोहली के वेस्टइंडीज दौरे से बाहर होना काफी ज्यादा सवाल खड़े कर रहा हैं। क्योंकि वो काफी समय से आराम में ही थे। इंग्लैंड दौरें में ही उनकी टीम में वापसी हुई और अब वापस से आराम मिल गया हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार विराट कोहली ने खुद मैनेजमेंट से आराम मांगा हैं।

दरअसल बीसीसीआई (BCCI)  के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया हैं कि टी-20 सीरीज के लिए सब उपलब्ध रहेंगे लेकिन विराट ने खुद इस दौरे के लिए ब्रेक मांगा हैं। बीसीसीआई ने अब तक विराट के बाहर होने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी हैं।

विराट कोहली को होना चाहिए अंतराष्ट्रीय सीरीजों का हिस्सा

विराट कोहली आईपीएल खेलने के बाद से आराम में थे, उन्होने साऊथ अफ्रीका और आयरलैंड दौरे को भी मिस किया हैं। विराट कोहली इंग्लैंड दौरे में टीम से जुड़े। लेकिन अब विराट वापस से वेस्टइंडीज दौरे में आराम पर हैं। भारत को अभी एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में हिस्सा लेना हैं।

विराट टीम के सबसे अभिन्न अंग हैं ऐसे में उनका टीम में ज्यादा समय ना बिताना अच्छी बात नहीं हैं। विराट को लय प्राप्त करनी होगी और इसके लिए उनका मैदान में अधिक से अधिक समय बिताना जरूरी हैं। हम मानते हैं विराट अभी जिस मौजूदा फॉर्म में हैं वह उनके और हम सबके लिए निराशा का क्षण हैं। हर खिलाड़ी को ऐसे दौर से गुजरना पड़ता हैं।

इस दौर से संभालने के लिए आप आपाम ले सकते हैं लेकिन ज्यादा समय तक मैदान से बाहर रहना खिलाड़ी के लिए अच्छी बात नहीं हैं। वह मैदान से बाहर रहकर कभी अपना लय नहीं ढूंढ पाएंगे। आशा होगी कि विराट आगे आने वाले सीरीजों में टीम का हिस्सा बनें।