“उनके कारण ही मैं ये कर पाया”- विराट कोहली ने केएल राहुल की डूबती नईया को संवारने के लिए दिए थे टिप्स, राहुल ने खुद किया खुलासा

By Twinkle Chaturvedi On November 3rd, 2022
केएल राहुल (शुभमन गिल)

केएल राहुलः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारत (INDIA) पिछला मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) के साथ खेल रही थी जिसे टीम ने रोमांचक तरीके से 5 रनों से जीता है। इस जीत के हीरो केएल राहुल (KL RAHUL) भी रहे हैं। पहले उन्होने भारत को शानदार शुरूआत देते हुए 50 रनों की पारी खेली उसके बाद विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे लीटन दास (LITTON DS) को अपने शानदार थ्रो से रन आऊट किया।

केएल राहुल पिछले तीनों मुकाबले में रन से बुरी तरह कम पड़ते हुए नजर आ रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी राहुल को आत्मविश्वास देने का काम करेगी। राहुल ने अपनी शानदार पारी के बाद इस खास इंसान को सारा श्रेय देते हुए नजर आए हैं।

विराट कोहली ने दिए केएल राहुल को टिप्स

केेएल राहुल आस्ट्रेलिया पहुंच कर तो वॉर्मअप मैचों में दो अर्धशतकीय पारी खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन मेन टूर्नामेंट में उनका बल्ला शांत हो गया और राहुल लगातार 3 मैचों में सस्ते में आऊट होते हुए नजर आए। जिसके बााद जाहिर सी बात है कि राहुल थोड़े दबाव में जरूर रहे होंगे। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी कुछ समय पहले इसी दौरे से गुजरते हुए नजर आ रहे थे।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले राहुल और कोहली नेट्स सेशन के दौर आपस में बात करते  हुए नजर आए थे। जिसके दौरान कोहली ने राहुल को कुछ टिप्स दिए। इस टिप्स को फॉलो करते हुए राहुल ने मैच में 32 गेंदों में पचास रन ठोक डालें। केएल राहुल ने अपने इस पारी से फैंस को खुश करने का काम किया हैं साथ ही यह पारी उनको अगले मैच में आत्मविश्वास देने का काम करेगी।

 

विराट के टिप्स पर क्या बोले राहुल

विराट कोहली इस वक्त शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। विराट आस्ट्रेलिया में पहले भी टी20 खेल चुके हैं जिनका उनको अनुभव भी हैं। विराट अपना वहीं अनुभव केएल राहुल के साथ शेयर करते हुए नजर आए हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्प्रेंस में राहुल से पूछा गया कि क्या उन्हें विराट कोहली ने कोई टिप्स दिए थे जिसके बारे में बात करते हुए केएल राहुल ने कहा-

“विराट मुझे आस्ट्रेलियाई कंडिसन में बैटिंग करने के बारे में बता रहे थे। वह मुझे बता रहे थे कि आस्ट्रेलिया में पहले भी टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। लेकिन इस बार की कंडिशन बिल्कुल अलग हैं, इस बार यहां खेलना पहले से ज्यादा चैलेजिंग हैं। हम टीम इंडिया में खिलाड़ियों से इस तरह से बातचीत करते रहते हैं।”

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,
Exit mobile version