IND vs BAN: जीता हुआ मैच हारने पर बांग्लादेशी ख़ेमे में छाया मातम! फैंस के साथ खिलाड़ियों के भी निकले आंसू, वायरल हुआ VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में बीते बुधवार यानी 02 नवंबर को भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN)के बीच एडिलेड ओवल स्टेडियम (Adelaide Oval Stadium) में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जिसके जवाब में
बांग्लादेश (BANGLADSH) की टीम 5 रनो से हर गई।
भारत के साथ बेहद क्लोज मुकाबले में बांग्लादेश दूसरी पारी की शुरुआत से भारत पर हावी थी, ऐसा मन जा रहा तहा कि बांग्लादेश इस मैच को जीत जाएगी। .लेकिन बारिश ने दस्तक दी और मैच थोड़ी देर के लिए रुक गया। इसके बाद भारतीय टीम ने ज़बरदस्त खेल दिखाया और मैच में वापसी करते हुए बांग्लादेश को हराया। जिसके बाद बांग्लादेशी ख़ेमे में मातम का माहौल छा गया। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बांग्लादेशी फैंस के साथ खिलाड़ी के हुए भावुक
भारत से मिले 185 रनो के लक्ष का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज़ लीटन दास (LITTON DAS) ने 21 गेंदों में ही अर्धशतक ठोक डाला। जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा था कि बांग्लादेश इस मैच को जीत जाएगी। जिसकी वजह से बांग्लादेशी फैंस कुछ समय पहले ही हंसते हुए नजर आ रहे थे लेकिन भारत की जीत के बाद उनकी खुशियों पर ब्रेक लग गया।
भारत की जीत के बाद जब कैमरामैन ने कैमरा बांग्लादेशी खिलाड़ी और स्टैंड्स में बैठे फैंस की ओर घूमाया तो खिलाड़ी व फैंस रोते हुए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा हैं जो हर क्रिकेट फैंस की आंखे नम कर देगा।
यहाँ देखे वीडियो
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1587783738876121088?s=20&t=nOT1kWVDVGhNwaEbFFll8w
आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने भारत को जीताया
बांग्लादेश टीम भारत के खिलाफ मैच से पहले पाइंट्स टेबल में 4 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर थी। भारत भी इतने पाइंट्स के साथ ही थी मतबल जो भी जीतता वह सेमीफाइनल की रेस में एक कदम आगे बढ़ता। लेकिन इस मैच को हारने के बाद बांग्लादेश की उम्मीदें खत्म होती हुई नजर आ रही हैं।
बांग्लादेश मैच में अंत तक बनी हुई नजर आ रही थी। आखिरी ओवर में 2 छक्के लग चुके थे जिसके बाद समझ नहीं आ रहा था कि मैच कौन जीतेगा। लेकिन भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने सारी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत को 5 रनों से मैच जीतवा दिया। अर्शदीप ने जिस संयम के साथ गेंदबाजी की वह काबिलेतारीफ हैं।
Tags: एडिलेड ओवल स्टेडियम, टी20 वर्ल्ड कप, बांग्लादेश और भारत,