विराट कोहली की फैन सिर्फ क्रिकेट की फैंस ही नहीं बल्कि इस खेल की खिलाड़ी भी शामिल, फोटो क्लिक करके किया वायरल

By Tanu Chaturvedi On November 4th, 2022
विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले का जादू सभी देख रहे हैं। विराट ने अपने बल्ले से अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तीन अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली एशिया कप के बाद से अपने फॉर्म में वापस आ गए हैं। इसी बीच वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी हॉकी प्लेयर्स महिला खिलाड़ियों से मिले थे।

महिला हॉकी टीम फैंस से मिले विराट कोहली

हॉकी प्लेयर्स के साथ विराट कोहली ने इस बीच एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की हॉकी प्लेयर्स से मुलाकात की। हॉकी वन लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर गुरुवार को शेयर की गई है, इसमें विराट टीम के साथ फोटो खींच कर पोस्ट की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है- देखिए, एडिलेड फायर और एचसी मेलबर्न के मैच से पहले एडिलेड में कौन है। विराट कोहली को देखकर अच्छा लगा।

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी रही विराट कोहली की पारी

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। उनका बल्ला जैसे आग उगल रहा है जिससे हर विपक्षी गेंदबाज चित हो जाता है। उन्होंने अभी तक चार मुकाबलों में तीन अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82, नीदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 62 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में मुकाबला अब जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) से होना है, जो मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया मेलबर्न भी पहुंच गई है। भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उस मैच को जीतना जरूरी है। भारत ने अभी तक 4 में से 3 मैच जीते हैं और उसके 6 अंक हैं। जिम्बाब्वे के साथ मैच को लेकर पाकिस्तानी आवाम की ओर से कई बयान जारी हो चुके हैं। अगर टीम इंडिया को जिम्बाब्वे से हार को लेकर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं।

Tags: जिम्बाब्वे और भारत, टी20 वर्ल्ड कप, विराट कोहली,