विराट कोहली ने इतिहास रचते हुए रोहित शर्मा और बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे, लिस्ट में नंबर 1 पर पंहुचे

By Tanu Chaturvedi On October 25th, 2022
विराट कोहली और राहुल द्रविड़

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सुपर12 का चौथा मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान कर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।

इस मैच में विराट ने शानदार पारी खेलकर नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। साथ ही भारत को लास्ट ओवर में खेलकर शानदार जीत भी दिलाई है। ऐसे में विराट कोहली जब अपने रंग में हों तो कहने ही क्या। इसका नमूना पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में देखने को मिला। उन्होंने पाकिस्तान की हार का इंतजाम तो किया ही साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने ही नाम किया।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट

T20 में सबसे रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम विराट कोहली है। पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलकर विराट ने उनकी जगह ले ली। पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन बनाकर विराट कोहली के अब 110 मैचों की 102 पारियों में 3794 रन हो बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।

सुपर 5 में है इन खिलाड़ियों का नाम

रोहित शर्मा के 143 मैच की 135 पारियों के बाद 3741 रन हैं और उनके 4 शतक और 28 अर्धशतक हैं. यानी विराट कोहली 53 रन के फासले से अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ चुके हैं। वहीं पहले नंबर से हटकर विराट का नाम पहले और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम दूसरे स्थान पर आ गया है। आपको बता दें T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम शामिल है। वहीं चौथा स्थान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है।

 

 

 

 

Tags: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 वर्ल्ड कप, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version