विराट कोहली
विराट कोहली

टीम इंडिया के खिलाड़ी और हैंडसम हंक विराट कोहली के गेम और लुक्स की लड़किया दिवानी रहती हैं। लड़के भी उनके फैशन ट्रैंड्स को फॉलो करते हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में फैंस हमेशा बाते करते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को भी फैंस जानना चाहते हैं। आज आपको बताएंगे विराट की बहन भावना कोहली के बारे में…

खूबसूरती में देती हैं सबको मात

विराट की बहन भावना कोहली किसी बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं हैं। वो खूबसूरती के मामले में सभी हिरोइनों को मात देती हैं। भावना विराट से उम्र में बड़ी हैं। वह एक बिजनेस वूमेन भी हैं। उन्होंने संजय ढींगरा से साल 2002 में शादी की थी। उनके दो बच्चें भी हैं, जिनका नाम आयुष डींगरा और महक डींगरा है। बता दें कि विराट के साथ बचपन की फोटो वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

भावना के हैं इतने फॉलोअर्स

भावना विराट की एक्टिविटीज को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। जबसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया है उनको हर कोई जानने लगा है। सोशल मीडिया पर उनके 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट और अनुष्का की शादी के दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें किसी को पता नहीं था, पर्पल सूट में बैठी ये महिला विराट कोहली की सगी बहन है, और भाई की शादी के लिए वह इटली से आई है।

विराट का उनकी बहन के साथ अच्छा बॉन्ड है। वह अपनी बहन को ही अपना आदर्श मानते हैं। कोहली की बहन के साथ ही एक भाई भी है, जिनका नाम विकास कोहली है। विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली की शादी चेतना से हुई है। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम आरव कोहली है। भतीजे आरव और विराट कोहली के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है।