विराट कोहली ने शर्टलेस पर होकर अनुष्का शर्मा के साथ बीच पर बताया क्वालिटी टाइम, पोस्ट ने मचा दिया है तहलका

By Adeeba Siddiqui On January 15th, 2023
विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फैमिली से काफी प्यार करते हैं और अमूमन उनके साथ वक्त बिताते हैं और उनके साथ फोटो अपलोड करते रहते हैं. फिलहाल विराट कोहली भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा और इसके लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है. विराट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर हाल में साझा की है जो जम कर सुर्खियों में बनी हुई है.

विराट कोहली ने साझा की सोशल मीडिया पर तस्वीर

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी फैमिली के संग समय बिताते नजर आ रहे हैं. कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. दोनो समुंदर किनारे लंच करते दिख रहे हैं और एक दुसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

इस तस्वीर में विराट कोहली शर्टलेस नजर आ रहे हैं और तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. विराट कोहली ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है और बहुत ही सरल अंदाज में प्यार दिखाते हुए इसपर केवल एक इमोजी लगाया है.

विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन

हाल में भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम व्यस्त है. टी20 सीरीज का अंत हो चुका है जिसमें भारत ने बाजी मारी थी. इस सीरीज में विराट कोहली स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे क्योंकि सीरीज पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका दिया गया था.

वहीं बात करें हाल में खेली जा रही वनडे सीरीज की तो इसमें विराट कोहली स्क्वाड का हिस्सा हैं और अब तक सीरीज का दो मैच खेला जा चुका है जिसमें उनका प्रदर्शन देखने लायक रहा है. पहले मैच में कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने मिली थी वहीं दूसरे में उनकी जबरदस्त फील्डिंग ने सबका दिल जीता था. इसी के साथ अब 15 जनवरी को इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला है जिसमें कोहली के फैंस की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी होगी.

Tags: अनुष्का शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version