विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया से दो हाथ करने से पहले जमकर बहाया पसीना

तीसरे वॉर्मअप मैच में आस्ट्रेलिया से दो हाथ करने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जमकर बहाया पसीना, वायरल हुआ वीडियो

तीसरे वॉर्मअप मैच में आस्ट्रेलिया से दो हाथ करने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जमकर बहाया पसीना, वायरल हुआ वीडियो

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं, पहले वॉर्मअप मैच में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया (WESTERN AUSTRALIA) के खिलाफ भारत को 13 रनों से जीत मिली थी। लेकिन दूसरे वॉर्मअप मैच में भारत खराब बल्लेबाजी के चलते 36 रनों से हार गई थी।

जिसके बाद भारतीय टीम जमकर अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे। मैदान में एक से बढकर एक गजब शॉर्ट खेलकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा हैं।

विराट-रोहित ने जमकर बहाया पसीना

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की जान रहने वाले हैं इन दो बल्लेबाजों का घातक फॉर्म में रहना टीम के लिए बेहद जरूरी हैं। रोहित शर्मा पहले वॉर्मअप मैच का हिस्सा थे लेकिन उनका बल्ला कुछ खास चला नहीं था। विराट कोहली जो अब तक एक भी वॉर्मअप  मैच का हिस्सा नहीं बने हैं।

भारत अगला वॉर्मअप मैच 17 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ खेलने वाली हैं। जिसके लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने नेट्स में कुछ गजब के शॉर्ट खेले हैं जो भारतीय फैंस को खुश करने का काम कर रहा हैं।

विराट जो भारत में हुए साऊथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में शानदार नजर आए थे। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में भी वहीं फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। विराट कोहली भले ही वॉर्मअप मैच का हिस्सा नहीं बनें हैं। लेकिन मैदान और नेट्स में विराट जमकर कसरत कर रहे हैं।

यहां देखें रोहित और विराट को अभ्यास का वीडियो-

https://twitter.com/_Cricpedia/status/1580452057596985344?s=20&t=BkCClu8g_q8GppY9SSybBA

Exit mobile version