विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एडिलेड पहुंच चुकी हैं। जहां रोहित शर्मा एंड कंपनी बांग्लादेश (BANGLADSH) से भिड़ते हुए नजर आएगी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो इस वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट भले ही साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 12 रन पर आऊट हो गए थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हमें वापस से विराट का रौद्र रूप नजर आने वाला हैं। आपको बता दे एडिलेड का मैदान विराट का पसंदीदा मैदान हैं इसलिए अब विरोधियों को उनसे बचने की जरूरत हैं। आज हम आपको एडिलेड के मैदान में खेले गए शानदार पारी के बारे में बताते हैं।

साल 2016 में विराट कोहली ने मचाया था आतंक

भारतीय टीम ने अब तक एडिलेड के मैदान में मात्र एक ही टी20 मैच खेला हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एडिलेड के मैदान में पहला मैच भारत और बांग्लादेश के साथ ही होने वाला है। भारत ने साल 2016 में यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था जिसमें विराट कोहली ने आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। कोहली ने उस मुकाबले में 55 गेंदो में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

कोहली ने इस मैच में शॉन टैट और केन रिचर्डसन जैसे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए त। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 रनों से हार गई थी। कोहली का एडिलेड सबसे पसंदीदा मैदानों में से एक हैं. यहां कोहली रन बनाना पसंद करते हैं। वहीं यहां खेले गए 4 मैचों में कोहली ने अब तक 244 रन बनाए हैं। विराट कोहली धोनी के बाद इस मैदान में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

विराट कोहली जीताएंगे भारत को विश्व कप

विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन अपनी कप्तानी में वह भारत को एक भी वर्ल्ड कप या बड़ी ट्रॉफी नहीं जीतवा पाए हैं जिसका मलाल उनके फैंस के साथ-साथ उन्हें भी बहुत होगा। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर विराट वापस से अपने शानदार फॉर्म में वापसी कर चुके हैं जिससे वो भारत को मैच जीतवाते हुए नजर आ सकते हैं। कोहली इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के अब तक के टॉप स्कोरर हैं वहीं हाल ही में हुए एशिया कप 2022 में उन्होने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। विराट कोहली अपने शानदार फॉर्म से टीम के संकटमोटक बन 15 साल टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतवा सकते हैं।