IPL 2022: लगातार फ्लॉप होने के बाद भी विराट कोहली आरसीबी को जीता रहे है मैच, कोच ने किया बड़ा खुलासा

जैसा कि आप जानतें है कि आईपीएल(IPL) 2022 अभी तक विराट कोहली के लिये अच्छा नही रहा. टीम को जिस तरह की उम्मीदें उनसे है वह अभी तक उसपर खरें नही उतरें है. इसके बावजूद भी वह आरसीबी (RCB) को मैच जीता रहे. दरअसल आरसीबी के बैंटिग कोच संजय बांगर ने बताया कि भले ही विराट अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे है. फिर भी वह आरसीबी की टीम का एक अहम हिस्सा है.
5 पारियो में फ्लॉप शो के बावजूद भी किंग है कोहली

RCB vs SRH STAT VIRAT KOHLI BAD
आपको बता दे किं आईपीएल 2022 का 39वां मुकाबला रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच खेला गया. जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए आंमत्रित किया. जिसके चलते राजस्थान नें 20 ओवरो में 144 बनाए.
जिसमे राजस्थान रॉयलस के रियान पराग ने 180 के स्ट्राइक रेट से 31 गेंदो मे 56 रनो की शानदार पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 का स्कोर नही पार कर सका. जहां किंग कोहली ने 9 रन बनाए तो वही ग्लैन मैक्सवेल शून्य पर आउट होकर प्वेलियन लौट गयें. टीम का इस तरह का प्रदर्शन आरसीबी को प्लेऑफ के रेस से हटा सकता है. वही अगर हम राजस्थान की बात करें तो प्लेऑफ की रेस में टॉप पर पहुंचने वाली टीम बन चुकी है.
विराट कोहली को करनी होगी फॉर्म में वापसी

दरअसल बीते कल मैच मे विराट कोहली मात्र 9 रन ही बना सके. आपको बता दें कि आरसीबी के पिछले 5 मैचो में विराट कोहली ने मात्र 21 रन बनाए. जिसमें वह दो बार शून्य पर आउट हुए है. इसके बावजूद वह टीम को मैच में जीत दिला रहे है. आरसीबी (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि विराट का अनुभव आरसीबी के लिए बहुत काम आ रहा है. उनका टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन न कर पाना चिंता जनक है, पर उनका आरसीबी टीम मे रहना ही काफी है. यदि आरसीबी को प्लेऑफ मे जगह बनानी है तो विराट कोहली, फॉफ डु प्लेसिस, मैक्सवेल को अच्छी पारियां खेलनी होगी.
Tags: राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली, संजय बांगर,