IPL 2022: विराट कोहली ने साथ आरसीबी टीम ने किया था सौतेला व्यहार, टूटी वैन में बिठाकर भेजा था एयरपोर्ट

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आईपीएल (IPL 2022) के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से एक बल्लेबाज के रूप में मैदान पर दिखाई देंगे. कोहली ने आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी. कोहली आईपीएल के पहले सीजन से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं. मौजूदा समय में कोहली फ्रेंचाइजी की रीड़ हैं. उनकी आरसीबी में एक खास जगह है, मगर एक वक़्त ऐसा भी था. जब उन्हें आरसीबी की ओर से टूटी हुई वैन में एयरपोर्ट भेजा गया और बाकी खिलाड़ियों को अच्छी कार दी गई.
जब फ्रेंचाइजी ने टूटी वैन से भेजा
पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में खुद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने इसका खुलासा किया था. ये बात आईपीएल 2008 की है, जब वो भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा थे. कोहली ने आरसीबी (RCB) के पॉडकास्ट में कहा,
” मैं अंडर 19 का खिलाड़ी था. इसीलिए मुझे टूटी हुई ओमनी वैन से एयरपोर्ट भेजा गया. जबकि बाकी सभी खिलाड़ियों को एयरपोर्ट जाने के लिए अच्छी कार मिली थी. उस वक़्त सिर्फ मैं ही बचा था,शायद उन्हें लगा होगा कि मुझे किसी भी तरह एयरपोर्ट छुड़वा दिया जाए. उस वैन का सिर्फ मॉडल ही पुराना नहीं था, बल्कि उसकी हालत भी काफी खराब थी. वैन के अंदर से सड़क देख पा रहे थे.”
विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में परचम लहराया है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में युवा खिलाडियों को खूब मौके दिए हैं और भारत को नंबर एक स्थान पर बरक़रार रखने का काम भी विराट कोहली ने बखूबी किया.
एक बार भी नहीं चखा आईपीएल में विजेता होने का स्वाद
विराट कोहली ने एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया. हालाँकि अब वो आरसीबी के एक खिलाड़ी के तौर पर इस नए सीजन में नजर आएंगे. वहीं देखना होगा कि रन मशीन के नाम से विख्यात किंग कोहली इस सीजन अपने बल्ले से फैन्स को खुश कर पाएंगे या नहीं. क्योंकि बीते कुछ महीनों से विराट कोहली का बल्ला कुछ खामोश सा नजर आया है, बीच बीच में हालांकि रन निकले हैं लेकिन जितनी विराट कोहली जैसे बड़े नाम से आशा की जाती है उतनी बेहतर तरीके से कोहली प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.
Tags: आईपीएल 2022, विराट कोहली,