IPL 2022: विराट कोहली ने लंबे समय के तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छोड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी

By SM Staff On March 27th, 2022
विराट कोहली

पिछला कुछ समय विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ट्रांजिशन पीरियड रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान (OMAN) में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद से ही कोहली ने टी-20 से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी. जिसके बाद से उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया. उसके बाद विराट कोहली ने आरसीबी (RCB) की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया.

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विराट कोहली(VIRAT KOHLI) फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESIS) की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे. आखिर कप्तानी को लेकर विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ ही दी.

विराट कोहली ने कप्तानी को लेकर तोड़ी चुप्पी

बीते हफ्ते विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आरसीबी (RCB) के कैंप में शामिल हुए है. इस मौके पर टीम इंडिया और आरसीबी के पूर्व कप्तान ने अपने खेल को लेकर काफी खुलकर बातचीत की.

विराट ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा है कि‌‌-

” मैंने यह एक अच्छा बदलाव किया है, अगर किसी विशेष चीज पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित किया जाए तो मैच खेलने का आनंद खो सकता है. मैं उसी उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आया हूं, अपने कौशल पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एक बल्लेबाज के रूप में मुझे क्या करने की जरूरत है इसे लेकर मेरा वही उत्साह है.”

इस दौरान उन्होंने कप्तानी के छोड़े गए फैसले की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कहीं न कहीं जब आपके ऊपर अन्य जिम्मेदारियां होती हैं तो आपका दिमाग कई दिशाओं में चल रहा होता है तो आप अभ्यास करने और खेल के आनंद को खो देते हैं.

विराट कोहली का आईपीएल सफर रहा है विराट

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक रन बनाए है. जहाँ 207 आईपीएल मैचों में 37.4 की औसत से 6283 रन उनके खाते में शामिल हैं. कोहली ने अपने इस विराट करियर में 5 शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल (IPL) में उनका बेस्ट स्कोर 113 है.

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में देखना दिलचस्प होगा कि विराट अपने बल्ले से कितने रन बरसाते है. अगर रन मशीन कोहली इस आईपीएल में अपने बल्ले का जौहर दिखाते हैं तो इस साल के अंत में होने वाले टी 20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में भारत एक मजबूत स्थिति में होगा.

 

Tags: आईपीएल 2022, टी20 विश्व कप 2022, विराट कोहली,
Exit mobile version