IND vs ENG: मैदान पर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए विराट कोहली, अब वेस्टइंडीज दौरे से हो सकते हैं बाहर

विराट कोहलीः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड को करारी हार दी हैं। भारत इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हैं। सीरीज के आज तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का लक्ष्य भारत को दिया हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम विकेट खोती नजर आई। आज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) में शुरूआत अच्छो दिखे लेकिन वो 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
मैदान में एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। विराट दूसरे टी-20 मैच में वापसी की, फैंस को उम्मीद थी कि विराट धमाकेदार तरीके से आएंगे। विराट कोहली 1 रन बनाकर रिचर्ड ग्लासन (RICHARD GLASSON) की गेंद पर खराब शॉर्ट खेलकर आऊट हो गए।
आज खेले जा रहे तीसरे मैच में विराट अच्छे लय में नजर आ रहे थे उन्होने 1 चौका और छक्का भी जड़ा था। लेकिन विराट वापस से सस्ते में पवेलियन लौट गए। विराट कोहली का मौजूदा फॉर्म भारत के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा हैं। विराट एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।
क्रिकेट से जुड़े बड़े दिग्गज भी अब विराट कोहली की मौजूदगी पर सवाल उठाने लगे हैं। आज लगा था कि विराट दमदार प्रदर्शन कर सबके मुंह पर ताला लगा देंगे। मगर एक बार फिर हम सबके हाथ निराशा ही लगी हैं।
वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो सकते हैं विराट

बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी के बयान द्वारा इंग्लैंड दौरे में विराट के पास आखिरी मौका था। विराट शायद अब वेस्टइंडीज दौरे में आराम कर सकते हैं। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा की हैं। जिसमें विराट कोहली का नाम नहीं हैं। लेकिन टी-20 सीरीज के लिए अब तक टीम का ऐलान नहीं किया हैं।
ऐसा माना जा रहा हैं कि इंग्लैंड सीरीज के आधार पर ही टीम बनाई जाएगी। टीम मैनेजमेंट अब शायद विराट कोहली को इस दौरे में आराम दे सकती हैं। क्रिकेट फैंस विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के रन मशीन के नाम से बुलाते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से विराट रन मशीन की तरह आग उगलने में नाकामयाब रहे हैं।
विराट ने नवंबर 2019 से लेकर अब तक एक भी शतक नहीं जड़ा हैं। फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब विराट कोहली पहले वाले दौर में वापस आएं। कोहली कितने महान खिलाड़ी हैं, इस पर कोई संदेह नहीं हैं। लेकिन अब बात भारतीय टीम के भविष्य की हैं।
Tags: बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,