विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में खिलाने के मूड में नहीं हैं बीसीसीआई, 2 मैचों से बाहर रख आखिर साबित क्या करना चाहती हैं?

विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में खिलाने के मूड में नहीं हैं बीसीसीआई, दो मैचों से बाहर रख आखिर साबित क्या करना चाहती हैं?

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 तीन दिन बाद 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) पहुंच कर अपने दो वॉर्मअप मैच भी खेल चुकी हैं। पहले वॉर्मअप मैच में भारत ने 13 रनों से जीत तो दर्ज की थी, लेकिन आज दूसरे वॉर्मअप मैच में भारत को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (WESTERN AUSTRALAI) से 36 रनों से हार झेलनी पड़ी।

भारत की यह हार फिर से आलोचकों के निशाने में आने लगी हैं। अब बारत अपना तीसरा वॉर्मअप मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ 17 अक्टूबर को खेलते हुए नजर आएगी। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारत के दोनों वॉर्मअप मैच में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं।

विराट कोहली को नहीं मिला प्लेइंग 11 में मौका

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो आस्ट्रेलिया पहुंच कर नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे थे। फैंस इस बात से काफी ज्यादा खुश थे, लेकिन उन्हें अब तक खेले गए एक भी वॉर्मअप मैच में खेलने का मौका नहीं मिला हैं। आज भारतीय टीम की बल्लेबाजी रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी के बिना कैसी थी हम सबने देखी हैं।

केएल राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। अब भारत अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ खेलते हुए नजर आएगी। जिसके चलते ही शायद विराट कोहली को इन दो मैचों में मौका नहीं दिया गया हैं। विराट कोहली इन दो मजबूत टीमों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का नया करिश्मा फैंस को दिखाने के लिए तैयार हो रहे हैं।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ परफेक्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी भारत

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान से भिड़ने से पहले 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी। इन दोनों टीमों के साथ भारत अपने परफेक्ट प्लेइंग 11 के साथ खेलते हुए नजर आएगी। पहले दो वॉर्मअप मैचों में हमने ऋषभ पंत को ओपन करते हुए देखा वह कुछ कमाल करते हुए नजर नहीं आए हैं।

अब भारत रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ ही ओपन करते हुए नजर आएगी। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक अपने पोजिशिन में ही दिखेंगे। स्पिन में भारत युजवेंद्र चहल के साथ जाती दिखेगी। साथ ही अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार इस वक्त प्लेइंग 11 में पक्के नजर आ रहे हैं।