IND vs SL: प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट कोहली ने बताया शानदार वापसी के पीछे का राज, खुद के बजाय इस खिलाड़ी की तारीफ में डूबे

विराट कोहली: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला एक बार फिर भारत के हित में गए और इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज को 3–0 की बढ़त के साथ पूर्ण बहुमत से अपने नाम कर लिया. इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा.उन्होंने मैच में शतकीय पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे. अपने इस जबरदस्त प्रदर्शन के साथ ही विराट कोहली ने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनो का खिताब अपने नाम किया. खिताब हासिल करने के बाद विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया.
विराट कोहली का बड़ा बयान
भारत और श्रीलंका के बीच आज के तीसरे मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा. वहीं पूरी सीरीज में उन्होंने अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है. मैच प्रेजेंटेशन में अपना बयान देते हुए विराट कोहली ने कहा,
“मुझे मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिलेगा इस बात का अंदाजा भी नहीं था. मेरे किए ये खिताब मेरी मेहनत और लगन का उपहार है. मेरा उद्देश्य हर मैच में टिक कर लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का होता है और टीम की जितना होता है. मैने हमेशा सही के किए खेला है और टीम के किए किफायती रहने की कोशिश की है. मैं जब से ब्रेक के बाद भारतीय टीम के साथ मैदान में उतर हूं तब से मुझे अच्छा लग रहा है.
मैं अपनी बल्लेबाजी को एंजॉय करता हूं और मेरा उद्देश्य कोई भी खिताब अपने नाम हासिल करने का नहीं होता है. मैं फिलहाल एक अच्छे फॉर्म में हूं और इसी को बरकरार रखना चाहता हूं. मोहम्मद सिराज ने जैसे कमबैक किया है वो बेहद सराहनीय रहा है. सिराज ने मैच में पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट हासिल किया है और सिराज का फॉर्म उनकी गेंदबाजी हमारे लिए आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए किफायती होगा.”
कोहली का शानदार प्रदर्शन
भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई वनडे सीरीज में विराट कोहली हीरो साबित हुए. विराट कोहली ने पहले मैच में जहां शतकीय पारी जड़ी थी वहीं अब आज तीसरे मैच में भी इन्होंने अपना कमाल दिखाया है और शतकीय पारी जड़ी है. आज के इस मैच में कोहली ने 110 गेंदों का सामना करते हुए अपने बल्ले से 166 रनों की पारी खेली.
जिसमें उनके बल्ले से निकले हुए 13 चौके और 8 छक्के देखने मिले. विराट ने इस मैच में 150.91 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाया और वो अंत तक नाबाद ही रहे. विराट कोहली ने लंबे समय बाद वनडे शतक जड़ा है और इसी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं.
Tags: विराट कोहली,